1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये रहा ट्रैफिक चालान से बचने के लिए बेस्ट जुगाड़, इसे देखकर उड़ेंगे ट्रैफिक पुलिसवालों के होश

ये रहा ट्रैफिक चालान से बचने के लिए बेस्ट जुगाड़, इसे देखकर उड़ेंगे ट्रैफिक पुलिसवालों के होश

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2019 04:18 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 04:52 pm IST

इस वीडियो ने लाखों करोड़ों लोगों को चालान से बचने का नायाब आइडिया दिया है। आप भी देखिए और सीख लीजिए कैसे बचना है चालान से।

chalan- India TV Hindi
chalan Image Source : YOUTUBE

Viral Video : आजकल ट्रैफिक पुलिस वालों का खौफ सबसे सिर पर छाया हुआ है। जबसे ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि बढ़ी है तबसे रोज ब रोज ऐसे किस्से आ रहे हैं जिससे लोग भयभीत हो रहे हैं। लेकिन ये वीडियो आपको डराने के लिए नहीं हौंसला देने के साथ साथ हंसाने का भी काम करेगा। जी हां, इस शख्स ने चालान से बचने के लिए खुद को डॉक्यूमेंट बुक बना लिया। अब ये आदमी ट्रैफिक वालों के चंगुल में नहीं आ पाएगा।

वीडियो गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है, मोटरसाइकिल सवार इस शख्स का नाम है रामपाल शाह। इसने चालान से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शख्स ने अपने हेलमेट पर आरसी, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन और लाइसेंस चिपका लिया है। अब ये घर से निकल रहा है इस हौंसले के साथ कि कोई पुलिसवाला रोके तो उसे कागज दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से भी नीचे न उतरना पड़े। 

11 सितंबर को है बेटी की शादी, पिता ने PM मोदी को भेजा था न्यौता, और फिर...

इस शख्स का जुगाड़  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस आइडिया को दमदार बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर इसे महज पब्लिसिटी का स्टंट बता रहे हैं। 

कार में हेलमेट नहीं पहनने पर UP के एक शख्स का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान!

Honeymoon का क्या है मतलब, क्यों जाते हैं हनीमून पर? जानिए मजेदार किस्से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।