1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Tik Tok Viral Video: झाड़ू लेकर पत्नी को ललकार रहा था ये TV एक्टर, सामने आई तो कर दी ऐसी हरकत

Tik Tok Viral Video: झाड़ू लेकर पत्नी को ललकार रहा था ये TV एक्टर, सामने आई तो कर दी ऐसी हरकत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2020 08:53 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 09:01 pm IST

इस मजेदार वीडियो को 4.7 मिलिनय लाइक मिल चुके हैं, जबकि 7.3 हजार लोगों ने कमेंट किया है।

jay bhanushali mahi vij TikTok Funny video- India TV Hindi
टिक टॉक पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली और उनकी वाइफ माही विज ने कुछ दिनों पहले ही अपनी बेटी तारा का स्वागत किया। दोनों ने पहले ही दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। वैसे ये सेलिब्रिटी कपल सोशल मीडिया और टिक टॉक पर काफी एक्टिव हैं और खूब मजेदार वीडियो भी बनाते हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक फनी वीडियो में जय भानुशाली बंद दरवाजे के बाहर हाथों में झाड़ू लेकर खड़े हैं और धमकी देते हुए पत्नी को बाहर आने के लिए ललकार रहे हैं। वो कह रहे हैं, 'बीवी हो तो बीवी की तरह रहो... बाहर निकल.. आज तोहार टंगड़ी तोड़ कर रख देंगे।'

Birthday: स्ट्रगल के दौरान जावेद अख्तर को एक प्रोड्यूसर ने कह दिया था- 'तुम कभी राइटर नहीं बन सकते'

ये सब सुनकर जैसे ही पत्नी बाहर निकलती है, जय का रवैया ही बदल जाता है और वो घुटनों पर बैठकर 'तुम जो आए जिंदगी में..' गाना गाने लगते हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

इस मजेदार वीडियो को 4.7 मिलिनय लाइक मिल चुके हैं, जबकि 7.3 हजार लोगों ने कमेंट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।