1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान ने घर पर काटे उनके बाल, फेसबुक के सीईओ ने कहा- ये नया नॉर्मल है

मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान ने घर पर काटे उनके बाल, फेसबुक के सीईओ ने कहा- ये नया नॉर्मल है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2020 09:32 pm IST,  Updated : May 18, 2020 11:35 pm IST

मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

Mark Zuckerberg haircut - India TV Hindi
घर पर ही मार्क जुकरबर्ग की पत्नी ने की हेयर कटिंग Image Source : INSTAGRAM: @ZUCK

पूरा विश्व कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। इस घातक महामारी को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लागू किया गया है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा लगभग सब कुछ बंद है, जिनमें सैलून भी शामिल है। ऐसे में आम जनता से लेकर मशहूर हस्तियां तक, सभी बहु-प्रतिभाशाली व्यक्तियों में बदल गए हैं और घर पर ही हेयर कटिंग कर खुद को नया लुक दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनकी पत्नी प्रिसिला चान उनके बाल काट रही हैं। मार्क ने कहा कि ये नया सामान्य है।

मार्क ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'नया नॉर्मल: ये लॉकडाउन ऑफिशियली दो हेयर कट (दिन) जितना लंबा है।' मार्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पत्नी और बच्चों संग फोटोज शेयर करते रहते हैं।

इससे पहले बॉलीवुड में भी राजकुमार राव ने लेडीलव पत्रलेखा के बालों में कटिंग की थी। आलिया भट्ट ने भी नई हेयरस्टाइल की फोटो शेयर की थी। सैफ अली खान ने भी बेटे तैमूर के घर पर ही बाल काटे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।