1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेहतरीन डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रहा है मुंबई पुलिस का जवान, देखिए वायरल वीडियो

बेहतरीन डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रहा है मुंबई पुलिस का जवान, देखिए वायरल वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 06, 2021 09:20 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 09:20 pm IST

मुंबई पुलिस के एक पुलिसकर्मी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या आपने देखा?

mumbai police - India TV Hindi
डांस करता हुए पुलिसकर्मी Image Source : INSTAGRAM/ AMOLKAMBLE2799

मुंबई पुलिस के पुलिसकर्मी अमोल यशवंत कांबले ने अपने डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर खास पहचान बना ली है। नयागांव पुलिस मुख्यालय में तैनात अमोल के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और हजारों लोग उनके वीडियो को पसंद कर रहे हैं। अमोल ड्यूटी खत्म होने के बाद या छुट्टी के दिन डांस करते हैं। उनकी यह प्रतिभा उस समय लोगों के सामने आई जब उन्होंने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया।

Viral: कभी 6 रुपये में एक रात के लिए बुक होता था ताज होटल का एक कमरा, आज आम इंसान की पहुंच से है बाहर

अमोल ने मराठी फिल्म 'अप्पू राजा' के गाने 'आया है राजा' पर डांस कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। लोग    उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात अमोल एक दोपहिया वाहन चालक को सही तरीके से मास्क पहनने के लिए कह रहे हैं और फिर दोनों ही डांस करने लगते हैं। अमोल के मुताबिक लाखों लोग उनके डांस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

माहिम के रहने वाले अमोल यशवंत काम्बले 2004 में मुंबई पुलिस में भर्ती हुए थे। अमोल को बचपन से ही डांस करना पसंद रहा है। पुलिस में भर्ती होने से पहले अमोल अपने बड़े भाई, जोकि एक कोरियोग्राफर हैं, के साथ डांस शो भी किया करते थे। 

अमोल अपनी ड्यूटी को तो बखूबी निभाते ही हैं। साथ ही अपने पैशन को भी फॉलो करते हैं। उनका डांस देखकर ये लगता है कि कोई प्रोफेशन डांसर हो। युवाओं को अमोल से प्रेरणा मिलती है। 

पढ़ें अन्य खबरें- 

Viral: चलती फ्लाइट में यात्री को टेप से बांधने पर मजबूर हुआ स्टाफ, वीडियो देखकर कहेंगे: सही किया

Video: जमकर कर वायरल हो रहा है दूल्हा-दुल्हन का ये डांस स्टेप, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

ढपली वाले अंकल को आया भयंकर वाला जोश, एक ही थाप में फाड़ डाली ढपली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।