1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: कोरोना काल में मास्क लगाइए, नहीं तो पुलिस पकड़कर दे डालेगी ऐसी सजा कि छिपते फिरेंगे

Viral Video: कोरोना काल में मास्क लगाइए, नहीं तो पुलिस पकड़कर दे डालेगी ऐसी सजा कि छिपते फिरेंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2021 01:26 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 01:28 pm IST

अगर आपको भी मास्क न लगाने का चस्का चढ़ा है तो इस वीडियो को देख लीजिए। ऐसा हाल न होने पाए, इसलिए मास्क लगाइए।

mumbai police punishment- India TV Hindi
mumbai police punishment Image Source : TWITTER/@PB3060

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर बरप रहा है। देश के कुछ राज्यों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती की जा रही है। लेकिन लोग हैं कि समझना ही नहीं चाहते। ऐसे में पुलिस करे भी तो क्या। उसे फिर नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाना ही पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई पुलिस मास्क न लगाने वाले लोगों को मुर्गा बना रही है।

कौए की मतवाली चाल पर फिदा हुआ सोशल मीडिया, लोग बोले; इस कैटवॉक के आगे मॉडल भी फेल

इस वीडियो को ट्विटर पर कुंग्फू पांडे 2.0 नामक यूजर ने पोस्ट किया है। कहा जा रहा है कि वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके का है। पीछे समुद्र दिख रहा है और किनारे पर कुछ लोग मुर्गा या कछुआ बनकर फुदक फुदक कर चलते दिख रहे हैं।

दरअसल मरीन ड्राइव पुलिस ने मास्क न पहनने वाले लोगों के लिए नई सजा निकाली है। जो लोग मास्क नहीं पहन रहे, पुलिस उन्हें मुर्गा बनाकर बीच सड़क पर चला रही है। ये वीडियो उसी सजा को दिखा रहा है।

वीडियो पसंद किया जा रहा है। कुछ लोगों को कहना है कि बिलकुल यही सजा देनी चाहिए ऐसे लोगों को।

बिना टिकट कर डाली मौत की सवारी, Video देखकर कहेंगे: 'ये नई पीढ़ी बड़ी स्मार्ट है रे बाबा

एक यूजर ने लिखा है कि पुलिस को धन्यवाद, अब कोर्ट को इन्हें सजा सुनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।