1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौए की मतवाली चाल पर फिदा हुआ सोशल मीडिया, लोग बोले; इस कैटवॉक के आगे मॉडल भी फेल

कौए की मतवाली चाल पर फिदा हुआ सोशल मीडिया, लोग बोले; इस कैटवॉक के आगे मॉडल भी फेल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2021 01:23 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 01:23 pm IST

कौए का स्वैग और एटीट्यूड देखकर सोशल मीडिया के यूजर इसकी तुलना मॉडलों से करने लगे हैं। इसकी चाल आपका दिन बना देगी।

crwo walk- India TV Hindi
crwo walk Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3

सोशल मीडिया पर आजकल एक कौआ वायरल हो रहा है। यूं तो काला कौआ किसी को खास पसंद नहीं होता लेकिन ये कौआ एक खास अदा के चलते लोगों की नजर में आ गया है। जी हां कौए की कैटवॉक यानी मतवाली चाल ने लोगों को दीवाना बना दिया है कि वो फैशन शो की कैटवॉक से इसकी तुलना करने लगे हैं। 

मिल गया नए जमाने का मुर्गा, बिना टिकट कर डाली मौत की सवारी, Video देखकर कहेंगे: शेर को सवा सेर मिला

वीडियो को कुछ समय पहले भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था। इसी के साथ इसे फेसबुक पर भी काफी तारीफ मिली। 

वीडियो में एक मुंडेर पर कौआ चलता हुआ आ रहा है। उसकी मतवाली चाल, ठुमक कर चलने की अदा के देखकर लोग इसके दीवाने हुए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे कौए का स्वैग औऱ एटीट्यूड कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये शानदार कैटवॉक है। 

Viral हो रहा है बॉबी देओल का मजेदार Video, सालों पहले बताए थे कोरोना से बचाव के तरीके

 

कौआ मुंडेर पर ऐसी नजाकत के साथ मटक मटक कर चल रहा है मानों उसे इस अदा की खास ट्रेनिंग दी गई हो। वो नापतोल के साथ ऐसे चल रहा है कि मॉडल्स भी इस चाल को देखकर शर्मा जाएं।

इस वीडियो को करीब एक लाख लोगों ने देखा है और करीब सात हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 

Viral Video: 'शोले' के गाने पर गब्बर के आगे जमकर नाची 'विदेशी बसंती' लोग बोले : बसंती जिंदाबाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।