1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video :जब मोर ने भरी ऊंची उड़ान, वीडियो देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

Video :जब मोर ने भरी ऊंची उड़ान, वीडियो देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 29, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 02:15 pm IST

इस खूबसूरत मोर की उड़ान देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस मोर ने एक खास संदेश देने की भी कोशिश की है। 

peacock- India TV Hindi
peacock Image Source : TWITTER/@KIRENRIJIJU

दुनिया बहुत खूबसूरत है। खासकर प्रकृति जब अपने रंग दिखाती है तो इंसान मंत्रमुग्ध हो जाता है। मोर की बात करें तो  सतरंगी रंगों से सजा ये पंछी अपने पंखों में मानों जगत की सारी खूबसूरती लिए बैठा है। मोर जब पंख फैलाता है तो मानों इंद्रधनुष बन जाता है। लेकिन क्या कभी आपने मोर को ऊंची उड़ान भरते देखा है। अगर नहीं देखा तो आपको ये वीडियो हैरान कर सकता है। 

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मोर की ऊंची उड़ान का वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया तो मोर की इस कला की तारीफों के पुल बंध गए। 

इस वीडियो को शेयर करते वक्त रिजिजू ने कैप्शन दिया है  - नेचर इज अमेजिंग। पंछी इंसान को ऊंचा उड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बेहद खूबसूरत मोर काफी ऊंचा उड़ रहा है। वो पंखों को लहरा कर ऊपर पेड़ तक पहुंच जाता है। उसके पीछे के पंख फैले नहीं है लेकिन आगे के पंखों की मदद से वो काफी ऊपर तक उड़ रहा है जो लोगों को हैरान कर रहा है। ये नजारा बेहद ही खूबसूरत लग रहा है औऱ लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। 

आमतौर पर अपने रंग बिरंगे पंखों की वजह से तारीफ पाने वाला मोर इतना ऊंचा उड़ सकता है, ये आमतौर पर देखा नहीं जाता। लेकिन मौसम अच्छा हो तो मोर भी कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जो दूसरो को प्रेरित करें। 

इस शानदार वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं। करीब चार सौ लोग इस वीडियो को रीट्वीट कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।