1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: मासूम पंछियों की भावनाओं से खेल रहा था लड़का, ऊपर वाले ने यूं दिया इंस्टेंट फल

Viral Video: मासूम पंछियों की भावनाओं से खेल रहा था लड़का, ऊपर वाले ने यूं दिया इंस्टेंट फल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2021 04:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 04:29 pm IST

कर्मो का फल आजकल इंस्टेंट मिलने लगा है। ऊपर वाला देख रहा है कि कौन सही कर रहा है और कौन गलत। इस वीडियो को देखने के बाद आपको इस बात का विश्वास हो जाएगा। 

seagull video- India TV Hindi
seagull video Image Source : TWITTER/@REXCHAPMAN

दुनिया बड़ी बेरहम है। लोग इंसानों के साथ तो गलत करते ही हैं, मासूम जानवरों और पंछियों को भी नहीं छोड़ते। जानवरों और पंछियो को तंग करना, उन्हें परेशान करना इंसान का शगल बन गया है। लेकिन ऐसे लोग शायद ये नहीं जानते कि ऊपर वाला हर कर्म का इंस्टेंट फल भी दे ही डालता है। ऐसा ही एक वाकया उस बंदे के साथ हो गया जो समंदर किनारे उड़ रहे पक्षियों को ललचा रहा था। 

Funny Video: पानी को लेकर दो पड़ोसनों की तकरार 'गगरी युद्ध' में बदली, यूजर बोले : इनको बॉर्डर पर भेज दो

जैसी करनी वैसी भरनी की व्याख्या करने वाले इस शानदार वीडियो को रेक्सचैपमेन नामक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का समंदर  किनारे आता है और ऊपर ढेर सारे सीगुल पक्षी उड़ रहे है। लड़के का साथी वीडियो बना रहा है। लड़का वीडियो बनाने के लिए अपने मुंह में एक चिप्स लगाता है ताकि लालच में आकर कोई पक्षी उसे खाने आए और उसकी बेवकूफी का वीडियो बन जाए।

जिसे बहू बनाने जा रही थी दूल्हे की मां, वो निकली सगी बेटी, फिर भी नहीं रुकी शादी, जानिए क्यों

लड़के का इरादा है कि कोई पंछी उसके मुंह में दबे चिप्स को खाने आएगा और वीडियो में ये नजारा कैद हो जाएगा।  इसलिए वो मुंह में चिप्स फंसाता है। लेकिन ज्यों ही वो चिप्स मुंह में रखकर ऊपर देखता है, कुछ पंछी उसके ऊपर गंदगी करके निकल जाते हैं। पंछियों की बीट उसके मुंह पर गिरती है और वो उल्टी करने की मुद्रा में आ जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।