1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फैन की दीवानगी देख सोनू सूद भी हुए खुश, किया ऐसा कमेंट अब तक पढ़ चुके 31 हजार लोग

फैन की दीवानगी देख सोनू सूद भी हुए खुश, किया ऐसा कमेंट अब तक पढ़ चुके 31 हजार लोग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 05:37 pm IST

सोशल मीडिया पर सोनू सूद की सिम कार्ड पर पेंट की हुई तस्वीर वायरल हो रही है।

Sonu Sood- India TV Hindi
Sonu Sood Image Source : TWITTER/SOMIN

वैसे तो सोनू सूद के फैंस की बिल्कुल भी कमी नहीं है। लेकिन कोरोना काल में अभिनेता ने जो लोगों की मदद की उससे उनके फैंस की उनके प्रति दीवानगी और भी बढ़ गई है। इसी दीवानगी का एक सबूत सोशल मीडिया पर वायरल एक सिम कार्ड है। ये सिम कार्ड कोई साधारण सिम कार्ड या कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि बेहद खास है। इसकी वजह सिम कार्ड पर बनी सोनू सूद की तस्वीर है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। 

सोनू सूद की तस्वीर सिम कार्ड पर सोमिन नाम के यूजर ने बनवाई है। जिसके वायरल होते ही अभिनेता ने उस पर ऐसा कमेंट किया कि लोग उसे बार-बार पढ़ रहे हैं। अभिनेता को टैग करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- 'सोनू सूद जी आपकी फोटो मैंने सिम कार्ड पर पेंट की है। आपको कैसी लगी? हमें आप पर गर्व है सर।'

यूजर का कमेंट देखते ही सोनू सूद भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इस पर जवाब दिया- '10 जी नेटवर्क।' सोनू का ये जवाब लोगों को खूब पसंद आया जिसके बाद इसे अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।