1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: बच्चों का स्कूल में पहला दिन और ऐसा जोरदार स्वागत, वीडियो देख बाग-बाग हो जाएगा दिल

Viral Video: बच्चों का स्कूल में पहला दिन और ऐसा जोरदार स्वागत, वीडियो देख बाग-बाग हो जाएगा दिल

 Published : Sep 01, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 05:01 pm IST

बच्चे जब पहली बार स्कूल जाते हैं तो उनके मन में कहीं न कहीं एक डर होता है। लेकिन, अगर उसी स्कूल में ऐसे लोग मिल जाएं जो पहले दिन को बेहद खास बना दें तो बच्चे असहज नहीं मसूस करेंगे।

kids going to school - India TV Hindi
स्कूल जाते हुए बच्चे  Image Source : TWITTER/@GOODNEWSCORRES1

स्कूल का पहला दिन बच्चों के लिए काफी खास होता है। बहुत से बच्चे खुशी-खुशी स्कूल जाते हैं। वहीं कई ऐसे होते हैं जिनके मन में डर होता है। उनके लिए सबकुछ अजीब होता है क्योंकि इससे पहले उसका सारा वक्त घर में खेलते हुए गुजर जाता है। लेकिन इस डर को बच्चों के मन से निकालने के लिए क्या कोई तरीका अपनाया जा सकता है। जी, बिल्कुल ऐसा मुमकिन है। यकीन नहीं होता तो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए। 

Viral Video: पलक झपकते मकड़ी ने बुन दिया जाल, देखकर नहीं कर पाएंगे आंखों पर विश्वास

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डेनमार्क में कुछ छोटे बच्चे पहली बार स्कूल में जा रहे हैं। बच्चे अपने माता-पिता का हाथ थामे एक तरफ खड़े हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ का नजारा अद्भुत है, जहां स्कूल के पुराने स्टूडेंट्स उन छोटे बच्चों का तालियों के साथ जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। तालियों की गड़गड़ाहट सुनक बच्चे तेजी से दौड़ते हुए स्कूल के गेट की तरफ बढ़ जाते हैं। ऐसा करके बच्चों को इस बात का एहसास करवाया जा रहा है कि ये जगह उनके लिए अनजान नहीं है, बल्कि यहां सब कुछ मजेदार है और वो एकदम सुरक्षित हैं। 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख कर काफी खुश हो रहे हैं। महज 15 सेकेंड के इस वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट कर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-'मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकती कि ये मुझे कितना पसंद आया है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-"क्या अद्भुत परंपरा है! स्कूल के पहले दिन के डर को दूर भगाने में निश्चित रूप से मदद करता है"।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

जोरदार बारिश से दिल्ली हुई पानी पानी, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Viral: चिंपांजियों को ड्रोन उड़ाते देखकर सकते में आ जाएंगे, इन्हें मामूली समझने की भूल ना करना

शादी में जीजा के जूते चुराने के लिए 'माधुरी दीक्षित' बनी साली, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।