1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुद को कीचड़ से बचाने के लिए इस लड़की ने उठाया ऐसा कदम, वायरल हो गया VIDEO

खुद को कीचड़ से बचाने के लिए इस लड़की ने उठाया ऐसा कदम, वायरल हो गया VIDEO

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2021 12:15 am IST,  Updated : Jul 21, 2021 12:15 am IST

सोशल मीडिया पर पानी से भरी सड़क पर गुजरती गाड़ी से उछलते कीचड़ से खुद को बचाने के लिए एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER/RUPIN SHARMA IPS

बारिश के मौसम में अक्सर सड़कें पानी से भर जाती हैं। जिसके बाद सड़कों पर गाड़ियां जब भी निकलती हैं तो कीचड़ उछाल देती हैं। लिहाजा अगर आप गाड़ी के पास से गुजर रहे हों तो कीचड़ आपके कपड़ों पर आकर उसे खराब कर देती है। ये नजारा तो आपने अपने आसपास जरूर देखा होगा। सोशल मीडिया पर पानी से भरी सड़क पर गुजरती गाड़ी से उछलते कीचड़ से खुद को बचाने के लिए एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को जो भी देख रहा रहा है वो अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहा। 

Video: बच्चों की हो रही थी रेस, वीडियो का एंड देखकर नहीं रुकेगी हंसी, कहेंगे: बचपन कितना प्यारा..

इस वीडियो को ट्विटर पर रुपिन शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अपने बचाव का आसान उपाय।'

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की पानी और कीचड़ से भरी सड़क के किनारे से गुजर रही होती है। तभी एक कार तेजी से आती हुई उसे दिखाई देती है। लड़की गाड़ी से उछलते कीचड़ से खुद को बचाने के लिए तुरंत पत्थर हाथ में उठा लेती है। लड़की के हाथ में पत्थर देख कार वाला कार की स्पीड धीमी कर देता है। इसके बाद कार वहां से निकल जाती है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।