1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral : ढाई फीट के अजीम मियां को मिल गई बेगम, जानिए कब होगा निकाह

Viral : ढाई फीट के अजीम मियां को मिल गई बेगम, जानिए कब होगा निकाह

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2021 10:01 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 10:17 am IST

दो फुट के अजीम मंसूरी को अपने मन की दुल्हन मिल गई है। उसने कहा कि वो निकाह के बाद सबसे पहले हज पर जाएगा।

two feet azim mansoori- India TV Hindi
two feet azim mansoori Image Source : TWITTER/COMPASS

छोटे कद के चलते उत्तर प्रदेश के शामली के अजीम मियां को कोई दुल्हन देने को तैयार नहीं था। लेकिन एक बार वो पुलिस थाने क्या पहुंचे, सूबे के साथ साथ देश भर में मशहूर हो गए। उनकी ये मशहूरी काम आई और अब ढाई फीट के अजीम मंसूरी को मन मुताबिक दुल्हन मिल गई है और वो भी उनके ही जोड़ का। 

आपको बता दें कि अपने छोटे कद कम चलते अजीम मंसूरी को दुल्हन नहीं मिल पा रही थी। वो काफी साल से परेशान थे। लोग उनका मजाक उड़ाते थे और 26 साल का होने के बावजूद उनकी शादी नहीं हो रही थी। 

एक दिन परेशान होकर वो पुलिस थाने जा पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई कि उनकी शादी करवा दो। इस कारनामे के साथ अजीम मियां पर खबरें बनी और वो मशहूर हो गए। अजीम की मशहूरी के बाद उन्हें देश भर से रिश्ते आने लगे थे लेकिन अजीम चुनकर मन के मुताबिक रिश्ता चाहते थे। 

Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'सफाई पसंद कौआ', देखकर कहेंगे: इंसानों को ये अक्ल कब आएगी

अजीम शामली में रहते हैं औऱ कॉस्मेटिक शॉप चलाते हैं। उनकी कमाई अच्छी है लेकिन दुल्हन न होने की वजह से उनकी जिदंगी आधी अधूरी सी बीत रही थी।

अब जाकर उन्हें मन मुताबिक दुल्हन मिली है। कहा जा रहा है कि अजीम की होने वाली दुल्हन हापुड़ की रहने वाली है। लड़की बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है और उनकी अजीम मियां के साथ सगाई पक्की हो गई है। सगाई के बाद अजीम मियां बेहद खुश है, उनके परिवार का कहना है कि 2022 में निकाह होगा। अजीम का कहना है कि वो शादी के बाद सबसे पहले अपनी दुल्हन को लेकर हज करने जाएंगे। 

मासूम सी चिड़िया ने ऐसी होशियारी दिखाई कि मौत भी बन गई 'अप्रैल फूल', देखकर कहेंगे: जन्मजात एक्टर है ये तो!

अजीम मियां का कहना है कि वो अपने निकाह के वलीमा में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके परिवार को भी बुलाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।