1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर क्यों मोहम्मद रफी की बेटी के नाम से वायरल हो रही है ये महिला, जानिए वीडियो में पूरा सच

आखिर क्यों मोहम्मद रफी की बेटी के नाम से वायरल हो रही है ये महिला, जानिए वीडियो में पूरा सच

 Published : Aug 26, 2019 09:05 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 09:25 pm IST

सोशल मीडिया पर एक औरत की वीडियो आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में एक महिला हिंदू भगवान श्रीकृष्ण का फेमस गाना गा रही है। गाने के बोल है 'हरि सुंदर नंद मुकुंद' ।

Gitanjali Rai- India TV Hindi
Gitanjali Rai

सोशल मीडिया पर एक औरत की वीडियो आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में एक महिला हिंदू भगवान श्रीकृष्ण का फेमस गाना गा रही है। गाने के बोल है 'हरि सुंदर नंद मुकुंद' ।जैसे ही इस महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी वैसे ही एक बात और चर्चा में आई। कई लोगों ने कहा कि यह अपने समय के महान गायक मोहम्मद रफी की बेटी हैं। और इसका नाम मुस्तफा परवेज है और यह भगवान 'श्रीकृष्ण' की महान भक्त है। जिस वीडियो में यह महिला गाना गाते हुए नजर आ रही है वह लगभग 4 मिनट 14 सेकेंड का है। और जन्माष्टमी के दिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी।

जब इस वीडियो का सच जानने की कोशिश की गई तो सच्चाई बिलकुल अलग थी। alt news में छपी खबर के मुताबिक यह मोहम्मद रफी की बेटी नहीं है बल्कि यह महिला आर्ट ऑफ लिविंग में क्लास लेती हैं। यह एक गजल गायक हैं और इनका यह वीडियो 2013 की है लेकिन वायरल यह अभी हो रही है। और इनका असली नाम गीतांजली राय है जो प्रोफेशनल सिंगर और पुणे में रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।