1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी मां का कोबरा को घसीटकर फेंकते हुए वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- क्या बहादुर महिला है

दादी मां का कोबरा को घसीटकर फेंकते हुए वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- क्या बहादुर महिला है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2020 12:05 am IST,  Updated : May 27, 2020 12:05 am IST

वायरल वीडियो में एक बूढ़ी महिला को एक खुले क्षेत्र में एक कोबरा को पूंछ पकड़कर खींचते हुए दिखाया गया है। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने 26 सेकंड के लंबे वीडियो को शेयर किया है।

दादी मां का कोबरा को...- India TV Hindi
दादी मां का कोबरा को घसीटकर फेंकते हुए वीडियो हुआ वायरल Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3 (VIDEO GRAB)

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में खिलाड़ियों को आपने सांप और कीड़ों के साथ टास्क करते देखा होगा, लेकिन इस बीच एक एक निडर बूढ़ी महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक दादी को एक खुले मैदान में घातक सांप को पूंछ पकड़कर खींचते हुए दिखाया गया है। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने 26 सेकंड के लंबे वीडियो को शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- दादी मां ये कोबरा को ट्रीट करने का तरीका नहीं है।

वीडियो ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। हालांकि कुछ लोग दादी के अद्भुत साहस की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने महसूस किया कि कोबरा को इस तरह से नहीं ट्रीट करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।