1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फीस भरने के लिए ये काम कर रहा था लड़का, ऋतिक रोशन भी हो गए मुरीद, देखिए वायरल वीडियो

फीस भरने के लिए ये काम कर रहा था लड़का, ऋतिक रोशन भी हो गए मुरीद, देखिए वायरल वीडियो

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Oct 13, 2021 10:22 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 10:22 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कलाकार का इमोशनल कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER/@ANKITV

दुनिया में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है बस जरूरत होती है उसे सही वक्त पर तराशने की। अब यूं देखा जाए तो ज्यादातर कलाकार ऐसे होते हैं जिन्हें वो पहचान नहीं मिल पाती जिसके वो असली हकदार होते हैं। जहां एक तरफ मजबूरी कुछ लोगों के सपने तोड़ देती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने हुनर और मंजिल को पूरा करने के लिए कोई न कोई तरीका खोज ही लेते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही कलाकार का इमोशनल कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का सड़क किनारे खड़ा होकर गिटार की धुन पर जुर्म' फिल्‍म का गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गा रहा है। उसने पैरों के पास स्‍पीकर्स रखे हैं। सामने जमीन पर गूगल पे और यूपीआई का QR कोड भी दिखाई दे रहा है। इस लड़के की सुरीले आवाज सुनकर वहां आसपास कई लोग इकठ्ठा हो जाते हैं। इस वीडियो में सबसे दिल छू लेने वाली बात जो है वो QR Code के साथ लिखा एक मेसेज है। इस लड़के ने इस पर लिखा है कि, 'आपके योगदान के लिए धन्यवाद, इससे मेरे म्‍यूजिक स्‍कूल की फीस का भुगतान होता है।'

दरअसल यह लड़का एक म्यूजिकिल कॉलेज में पढ़ता है और अपनी फीस भरने के लिए सड़क पर परफॉर्म कर रहा है। इस लड़के का गाना सुन वहां आसपास खड़े लोग खूब एन्जॉय करते हैं। इसके साथ ही उसकी तारीफ करते हुए उसकी मदद भी करते हैं। इस वीडियो आप देख सकते हैं लोग  QR Code को स्‍कैन कर उसकी मदद कर रहे हैं ताकि वो अपनी फीस भर सकें।  इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर @ankit.today ने शेयर किया है। 

इस लड़के की सुरीले आवाज से न सिर्फ आम जनता बल्‍क‍ि बॉलिवड स्टार्स रितिक रोशन और कुणाल कपूर भी इसकी काबिलियत के मुरीद हो गए। इस वीडियो को ऐक्‍टर कुणाल कपूर ने भी ट्वीटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'बहुत खूब! आप इस बेहद टैलेंटेड और इनोवेटिव म्‍यूजिश‍ियन को सपोर्ट कर सकते हैं आप जहां हैं, वहीं से। UPI और तकनीक की ताकत।'

वहीं कुणाल कपूर के ट्वीट को अभिनेता रितिक रोशन ने भी रीट्वीट किया है। उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा कि, 'वाह.. यह कितना कूल है।'

आपको बता दें, इस वीडियो क्‍ल‍िप में जो लड़का गाना गा रहा है उसका नाम शकील बताया जा रहा है। शकील बॉलीवुड स्टार्स से मिली प्रतिक्रिया के बाद से बेहद खुश है और उसने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करके लोगों का और अभिनेताओं का शुक्रया अदा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।