सोशल मीडिया की दुनिया में आपको आए दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिल ही जाता है। स्टंट या प्रैंक वाली चीजों को लोग काफी देखते हैं और ये वीडियो जमकर वायरल भी होते हैं। आजकल हर किसी में कुछ अलग करने की चाहत होती है। खासकर युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। ज्यादातर युवा बाइक से ऐसे स्टंट करने की कोशिश करते हैं कि हर कोई देखकर हैरान हो जाता है।
Related Stories
ऐसे स्टंट करने के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। कई बार जब इन्हीं लोगों का दांव उल्टा पड़ जाता है तो इनका दिमाग अपने आप ठिकाने आ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में शख्स कुछ अलग करने की कोशिश करता है, जो कि खुद पर ही भारी पड़ जाता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जर्जर पुल नजर आ रहा है और वहीं साथ में कुछ लोग भी खड़े हैं, जो आपस में बातचीत कर रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि वहां खड़े लोगों के बीच इस पुल को क्रॉस करने की शर्त लगी है। इसके बाद उनमें से मौजूद एक शख्स इस शर्त को पूरा करने के लिए तैयार हो जाता है। जिसके बाद वह अपनी बाइक पर बैठकर लड़खड़ाते पुल पर बाइक चलाना शरू कर देता है। थोड़ी दूर तक तो वो शख्स ठीक से पहुंच जाता है, लेकिन जैसे ही वो लास्ट तक पहुंचने वाला होता है तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधा नीचे गिर जाता है।
ट्विटर पर इस वीडियो को HldMyBeer नाम के एक पेज ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यूजर्स इस वीडियो मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अब ये अगली बार शर्त सोच-समझकर लगाएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'इंश्योरेंस के पेपर तो रखे हैं ना?'
Viral: स्कूल जाने के लिए मना कर रहा था बच्चा, महिला ने दो बच्चों के साथ मिलकर पकड़ा हाथ-पैर और फिर...
इस बच्ची ने गाया इतना शानदार गाना कि सुनकर कहेंगे : दूसरी शारदा सिन्हा आ गई
Viral : विमान के पंख में झूला डालकर मस्ती करते नजर आए तालिबानी, देखिए मजेदार वीडियो