1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: बेकाबू हुई रफ्तार, उड़न खटोला बन गई कार, यूजर बोले: रोहित शेट्टी का सीन याद आया

Viral: बेकाबू हुई रफ्तार, उड़न खटोला बन गई कार, यूजर बोले: रोहित शेट्टी का सीन याद आया

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 20, 2021 10:29 am IST,  Updated : Jan 20, 2021 10:40 am IST

जब रफ्तार दिमाग पर काबू कर लेती है तो सड़कों पर ऐसे ही सीन दिखते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग रोहित शेट्टी की फिल्मों के सीन याद कर रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो -

car video- India TV Hindi
car video Image Source : TWITTER/@IPSKABRA

रफ्तार वो चीज है जो सही से भरी जाए तो जिंदगी की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ती है लेकिन यही रफ्तार बेकाबू हो जाए तो जिंदगी की गाड़ी पहिए ही नहीं सड़क से भी उतर जाती है। इसी रफ्तार के चक्कर में लोग सड़कों पर हादसों की वजह बन जाते हैं। जी हां, तेज रफ्तार के चलते एक कार सड़क पर ही उड़न खटोला बन गई। कार सवार का क्या हुआ, ये तो पता नहीं चल पाया है लेकिन कार के उड़ने का ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हमारी सलाह यही है वीडियो में दिखाए गए सीन को 'कमाल और कारनामें' के नजरिए से न देखें और इससे रफ्तार को काबू में रखने की सीख लें। 

Viral : पांच साल से पिंजरे में कैद है लड़की, बोरे से बने कपड़े पहनती है, इसकी वजह जान पिघल जाएगा आपका दिल

इस वीडियो को दीपांशु काबरा नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसे देखकर यूजर हैरान हो रहे हैं। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तेज रफ्तार से आ रही कार का ड्राइवर सामने आए गोल चक्कर पर ब्रेक नहीं लगा पाता और कार गोल चक्कर से टकराते ही हवा में उड़ जाती है। 

दीपांशु ने इस वीडियो के  संग एक दिलचस्प कैप्शन भी दिया है - रहिमन रफ्तार गाड़ी की, काबू में रखी जाए, ज़रा गलती हुई नहीं, गाड़ी विमान बन जाये.

सोशल मीडिया पर आने के बाद ये वीडियो वायरल हो गया है। इसे हजारों लोगों ने लाइक किया है और शेयर भी किया जा रहा है। साथ ही यूजर रफ्तार को काबू में करने की सलाह भी दे रहे हैं।

Viral : नई नवेली सड़क पर स्कूटी समेत जा चढ़ी लड़की, यूजर बोले : वो स्त्री है,कुछ भी कर सकती है

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा है कि क्या रोहित शेट्टी सिंघम के अगले पार्ट की प्रेक्टिस कर रहे हैं। 

प्रतिमा सिंह नामक यूजर ने तो कविता के जरिए कमेंट लिखा है - 

गाड़ी बनी विमान चली रफ़्तार बढ़ा कर,
एक ज़रा सी चूक, मौत ले जाये उड़ाकर....।
पहिये के आवेग को ,रहिमन रखिये थाम,
राम नाम सत हो गयो, तो पूड़ी खायगो गाम।

Viral: मात्र 10 दिन पहले प्रेग्नेंसी का पता चला, 11वें दिन पैदा हो गई बेटी, लोग बोले: ऐसा कैसे हुआ?

एक और यूजर ने दिलचस्प कमेंट किया है 
Co driver-भाई आगे RTO वाले चेकिंग कर रहे है....
Driver - रुको मैं shortcut जनता हूँ....
BANG! BANG! BANG!

एक यूजर कहता है - इस रफ्तार मे ंगलती किसकी, परेशानी में कोई और पड़ जाए। हर वाहन में स्पीड लिमिट होनी चाहिए। 

एक यूजर ने सलाह दी है - Speeding is dangerous! Over speeding , probably fatal?

डिस्क्लेमर - यह वीडियो मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि तेज रफ्तार के नुकसान को बताने के लिए दिखाया जा रहा है। इस तरह का स्टंट जानलेवा हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।