1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. निंजा स्टाइल में योगा कर रही थी महिला, बिगड़ा बैलेंस तो हंसी रोक नहीं पाए लोग

निंजा स्टाइल में योगा कर रही थी महिला, बिगड़ा बैलेंस तो हंसी रोक नहीं पाए लोग

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 29, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 03:40 pm IST

योगा करने से ही होगा। लेकिन अगर आप गलत तरीके से इसे करना चाहेंगे तो वही होगा जो खुदा ने सोच रखा है। 

yoga woman- India TV Hindi
yoga woman Image Source : TWITTER/@HLDMYBEER

कहते हैं कि सही काम करना है तो वक्त और जगह सही होनी चाहिए। लेकिन लोग इसके बारे में तब ही जान पाते हैं जब उनके साथ कुछ गलत हो जाता है। योग स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा है लेकिन योग भी जमीन पर करना चाहिए। अगर आप जमीन छोड़कर नदी या टेबल पर योग करेंगे तो क्या होगा। वही होगा जो उस महिला के साथ हुआ जिसका वीडियो काफी देखा जा रहा है। जी हां, अजीबोगरीब तरीके से योग करने की कोशिश कर रही महिला के साथ कुछ ऐसा हो गया कि लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही। 

इस वीडियो को होल्डमाईबीयर नामक ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बीयर टेबल के ऊपर रखे गिलासों पर खड़े होकर योगा कर रही थी। लेकिन बैलेंस बिगड़ते ही महिला धड़ाम से सारे गिलासों समेत नीचे आ गिरी। लोग सोच रहे हैं कि जाने क्या सोचकर ये महिला योग करने के लिए ऐसी तकनीक का सहारा ले रही थी कि ऐसा नुकसान हो गया। 

इस वीडियो को अब तक 53 हजार से बार देखा जा चुका है और देखे जाने का ये सिलसिला जारी है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

एक यूजर ने इसे निंजा स्टाइल का योगा कहा है तो दूसरे ने इसे बैलेंस की चूक कहा है। एक यूजर ने लिखा है कि ये गॉडेस पोज का योग कर रही थी।

एक यूजर ने  लिखा है - मैं कई बार रिवाइंड करके देख रहा हूं, मुझे तो साउंड भी अच्छा लगा। वहीं एक यूजर ने लिखा है - चोट का निशान जरूर पड़ा होगा। 

हालांकि कुछ लोगों ने मजाक बनाए बिना लिखा है कि कोशिश अच्छी है, लगातार ट्राई किया तो सफलता जरूर मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।