1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral : 20 साल से कमरे में कैद, 15 साल से नहीं किया स्नान, घर से मिला इतना सोना कि होश उड़ जाएंगे

Viral : 20 साल से कमरे में कैद, 15 साल से नहीं किया स्नान, घर से मिला इतना सोना कि होश उड़ जाएंगे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2021 12:11 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 12:11 pm IST

जिसके पास तीन तीन घर हो, 60 तोला सोना हो, वो इंसान एक नारकीय औऱ अकेली जिंदगी गुजार दे। इसे क्या कहेंगे- किस्मत या बेवकूफी।

room- India TV Hindi
room Image Source : TWITTER/@DAVIDESPARAHOY

कहते हैं कि दौलत से इंसान कुछ भी खरीद सकता है। लेकिन कई  बार दौलत इतनी बेमकसद हो जाती है कि उसका होना न होना बराबर होता है और इंसान की जिंदगी दोजख हो जाती है। गुजरात के राजकोट में एक ऐसा मामला सामने आया है। एक गैर सरकार संगठन ने राजकोट के एक घर में एक कमरे में कैद ऐसी महिला को बाहर निकाला है जो 20 साल से वहीं बंद थी। 20  साल से एक कमरे में कैद करने के कारण महिला के बाल 8 फीट लंबे हो गए थे। नग्न हालत में घर में बंद इस महिला की उम्र 65 साल है, यानी जब वो 45 साल की  थी तब उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया था। अब इस औरत की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। 

Viral: चोरी की योजना बन रही थी, गलती से डायल हो गया पुलिस का नंबर, आप भी कहेंगे : 'बदकिस्मती ने मारा'

अब इस महिला की कहानी सुनिए, यकीनन आप कह उठेंगे कि किस्मत से बड़ा कुछ नहीं। राजकोट के धरोल में एक तीन मंजिला मकान के एक कमरे में पिछले 20  सालों से बंद कंचनबेन पिपलिया किसी से बात नहीं करती थी। 20 साल पहले किसी वजह से आस पास के उनके समाज के लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी। तब कंचन ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। उस वक्त उनके पास तीन तीन घर थे और करीब 60 तोला सोना भी था। लेकिन समाज के बहिष्कार के चलते वो इतनी गमगीन हो गई कि खुद को कमरे में बंद कर लिया। तब उनके परिवार के लोग केवल उनको भोजन देने कमरे के बाहर आते थे। धीरे धीरे परिवार वाले भी वहां से चले गए और पड़ोसी केवल कमरे के बाहर खाना रखकर चले जाते थे। 

Viral: चलती बस में लड़की की फोटो खींचने लगा लड़का, लड़की ने चली ऐसी ट्रिक कि पुलिस भी हो गई कायल

बताया गया है कि कंचनबेन की शादी नहीं हुई थी, लेकिन वो अच्छे खासे घर से संबंध रखती थी। सामाजिक बेरुखी के चलते वो छोटे से कमरे में कैद हुई तो पूरे बीस साल बाद उनको निकाला जा सका। एक ही कमरे में एक ही पोजिशन में वो हमेशा बैठी रहती थी, इस वजह से उनके पैर भी मुड़ गए थे। बंद कमरे में काफी गंदगी और कूड़ा निकला। जब कंचनबेन को कमरे से निकाला गया तो वो नग्न अवस्था में थी और उनके पास गर्म कपड़े भी नहीं थे। 

दिल्ली की सड़क पर दिखी इंसानियत, दो पहियों पर आया फरिश्ता, दिल बाग बाग कर देगा Video

आस पास के लोगों ने संगठन को उनके परिवार का पता दिया लेकिन परिवार के लोगों ने कंचनबेन को पहचानने से ही इनकार कर दिया है। हालांकि एक गैर सरकारी मानवतावादी संगठन ने कंचनबेन को सूरत के मानव मंदिर आश्रम भेजा है जहां उनकी देखभाल की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।