1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Year Ender 2019: रानू मंडल से लेकर के सीवान तक, इंटरनेट के स्टार बने ये लोग

Year Ender 2019: रानू मंडल से लेकर के सीवान तक, इंटरनेट के स्टार बने ये लोग

 Edited By: Vineeta Vashisth
 Published : Dec 31, 2019 10:43 am IST,  Updated : Dec 31, 2019 10:43 am IST

2019 में रानू मंडल  से लेकर के सीवान तक ऐसे कई लोग रहे जो फ्लैश लाइट की तरह सोशल मीडिया पर चमके और चमकते ही स्टार बन गए। 

Ranu Mondal- India TV Hindi
रानू मंडल

2019 कई मायनों में खास रहा। देश में यूं तो कई कारनामे हुए लेकिन कुछ लोग एकाएक  सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से छा गए कि मीडिया में भी उन्होंने सुर्खियां  बटोर ली। रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का एक गाना गाकर मीडिया सेंसेशन बनी रानू मंडल हो या जामिया की आसिया। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर हिट और लाइक्स बटोरे।  

आइए जानते हैं सोशल मीडिया के स्टार रहे इन लोगों के बारे में

रानू मंडल का गाना

आज से कुछ महीने पहले रानू मंडल को कोई नहीं जानता था। रानाघाट के एक रेलवे स्टेशन पर एक गाना गाकर रानू मंडल रातों रात स्टार बन गई। आज रानू मंडल की हैसियत किसी स्टार से कम नहीं है। वो कई फिल्मों में गाने गा रही है और कई कॉन्ट्रेक्ट उसके हाथ में है। ये सब  हुआ उस एक गाने की बदौलत जिसे रिकॉर्ड करके एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। करोड़ों लोगों ने रानू मंडल को देखा, सराहा और उसे रातों रात स्टार बना दिया।

जामिया की आसिया

Aasia Renna
आसिया

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिर्वसिटी की छात्रा आसिया पिछले दिनों दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान काफी छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज आते रहे और आसिया सोशल मीडिया की नायिका बन गई। हालांकि सोशल मीडिया पर आसिया का जितना समर्थन हो रहा था, उतना ही विरोध भी हो रहा था, लेकिन वायरल होने की बात करें तो आसिया एक वक्त इंटरनेट पर एकछत्र राज कर रही थी 

के सीवान के आंसू

k sivan
के सीवान

इसरो का चंद्रयान मिशन भले ही फेल हो गया हो लेकिन इसरो के चीफ के सीवान लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। विक्रम लैंडर का संपर्क टूटने पर अपनी सालों की मेहनत विफल होने पर के सीवान के निकले आंसू औऱ उनको सहारा और सांत्वना देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडिया ने सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स बटोरे। सीवान को बाहों में लेकर उनको ढांढस बंधाते पीएम के फोटो और वीडियो केप्चर हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कमाल दिखाया। सीवान चंद्रयान विफल होने के बावजूद हीरो बन गए। 

काम वाली बाई का विजिटिंग कार्ड


पुणे की एक काम वाली बाई का विजिटिंग कार्ड भी इस साल सोशल मीडिया पर जमकर सराहा गया। सर्विस मेड गाती मुंशी के लिए विजिटिंग कार्ड बनाने वाली धनश्री भी फेमस हो गई और गीता को भी जमकर काम मिला। इस कार्ड के बाद छोटे छोटे कामगार भी सोशल मीडिया पर अपने विजिटिंग कार्ड पोस्ट करने लगे। 

तीन साल की लता मंगेशकर

​​
बीते दिसंबर में तीन साल की नन्ही सी बच्ची ने जब लता मंगेशकर का गाया गाना लग जा गले गाया तो इंटरनेट झूम उठा। लोग इस बच्ची की मधुर आवाज को सराह रहे थे। बच्ची बहुत छोटी थी लेकिन इतनी सुरमई की इंटरनेट अवाक रह गया। इस बच्ची ने साल के आखिरी महीने में इंटरनेट यूजर को वाह वाह करने पर मजबूर कर दिया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।