Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 5 लोग, 1 बाइक और स्टंट करते रीलबाज, वायरल वीडियो देखते ही पुलिस ने निकाल दी गैंग लीडर रंगबाज की सारी रंगबाजी

5 लोग, 1 बाइक और स्टंट करते रीलबाज, वायरल वीडियो देखते ही पुलिस ने निकाल दी गैंग लीडर रंगबाज की सारी रंगबाजी

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Jun 29, 2025 01:08 pm IST, Updated : Jun 29, 2025 01:18 pm IST

अगर आप भी सोच रहे हैं कि बाइक पर स्टंट करके इंस्टाग्राम रील्स बनाएंगे और रातोंरात फेमस हो जाएंगे, तो जरा ठहरिए। कौशांबी के "रंगबाज" की एक बार हालत देख लीजिए, जिसने स्टंटबाजी से नया मुकाम बनाने का सोचा था, लेकिन पुलिस ने एक बार में स्टंटबाजी का सारा भूत सिर से उतार दिया।

एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर बना रहे थे रील- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर बना रहे थे रील

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, इस वीडियो में पांच युवकों ने एक बाइक पर सवार होकर ऐसा खतरनाक स्टंट किया कि सोशल मीडिया पर तहलका ही मच गया। लेकिन ये स्टंटबाजी अब इनके लिए भारी पड़ गई है, क्योंकि पुलिस ने इनके "हीरोपंती" के खेल का फुल स्टॉप लगा दिया। 

बाइक पर स्टंट करते हुए उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर पांच-पांच लोग सवार हैं और वो भी बड़े अटपटे तरीके से। जी हां, आपने सही पढ़ा, पांच लोग। और ये कोई सामान्य सवारी नहीं थी। बाइक को ड्राइव कर रहा युवक खड़े होकर बाइक चला रहा है। बाकी चार भी बाइक पर ऐसे लटके थे जैसे सर्कस के जोकर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हों। उनमें से तो एक बंदा बाइक पर दोस्तों की गोद में लेटा हुआ भी दिख रहा है। वीडियो में ये नजारा देखकर लग रहा था कि ये लोग न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह कर रहे थे और न ही अपनी जान की। चलती बाइक पर हाथ फैलाकर, बेतरतीब ढंग से बैठकर, और शायद "वायरल होने" का सपना देखते हुए ये गैंग सड़क पर तूफान मचाने निकला था। लेकिन भाई, सोशल मीडिया पर वायरल तो हो गए, पर साथ में पुलिस की नजरों में भी आ गए।

पब्लिक का गुस्सा: "ये स्टंटबाज या सड़क का खतरा?

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोग बोले, "अरे भाई, ये क्या तमाशा है? सड़क पर स्टंट करके ये लोग न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि बाकी राहगीरों और गाड़ी वालों के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं।" कुछ ने तो ट्रैफिक पुलिस पर सवाल उठा दिए कि आखिर ऐसे "सड़क के सलमान खान" को पकड़ने में इतनी देर क्यों? 

पुलिस का एक्शन "रंगबाज" की रंगबाजी बंद

इस वायरल वीडियो पर जैसे ही पुलिस की नजर पड़ी, वैसे ही उन्होंने न सिर्फ इस वीडियो को गंभीरता से लिया, बल्कि स्टंटबाजों के गैंग लीडर, जिसका नाम तीर्थनाथ उर्फ "रंगबाज" है, को धर दबोचा। जी हां, "रंगबाज" अब जेल की हवा खा रहा है, और बाकी चार साथी शायद अगली बार बाइक की जगह साइकिल चुनें। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने और जानलेवा स्टंटबाजी के लिए इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब ये "वायरल स्टार" बनने का सपना जेल की सलाखों के पीछे ठंडा हो रहा है।

(कौशांबी से आयमान अहमद की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन चल रही थी हाईकोर्ट की सुनवाई, टॉयलेट में 'हल्का' होता दिखा शख्स, जानें वायरल Video पर लोगों ने क्या कहा

हफ्ते में बस 4 दिन काम और 3 दिन आराम, जानिए किन जगहों पर ऑफिस में लागू हुआ यह सिस्टम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement