1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सर्कस में आदेश देकर भालू से काम करवा रहा था ट्रेनर, अचानक उसे आया गुस्सा और कर दिया हमला

Video: सर्कस में आदेश देकर भालू से काम करवा रहा था ट्रेनर, अचानक उसे आया गुस्सा और कर दिया हमला

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 22, 2024 02:46 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 02:46 pm IST

एक ट्रेनर लोगों का मनोरंजन करने के लिए भालू को आदेश देकर उससे काम करवा रहा था। मगर अचानक भालू को गुस्सा आ गया और उसने ट्रेनर पर हमला कर दिया।

Screen Grab- India TV Hindi
भालू ने ट्रेनर पर कर दिया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

इस संसार में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। कुछ जानवर शांत स्वभाव के होते हैं तो कुछ जानवर दिखने में विशाल होने के साथ ही साथ हमला करने वाले भी होते हैं। ऐसे विशाल जानवरों से इंसान खुद को दूर रखना ही पसंद करता है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे जानवरों को ट्रेन करते हैं और फिर आम जनता के मनोरंजन के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं। मगर कभी-कभी ये जानवर अपना आपा खो देते हैं और अचानक किसी पर भी हमला कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

भालू ने अचानक कर दिया हमला

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी सर्कस है। सर्कस देखने के लिए वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा है। लोगों के बीच में ट्रेनर भालू से अलग-अलग काम करवा रहा है। मगर अचानक भालू अपना आपा खो देता है और उस ट्रेनर पर हमला कर देता है। ट्रेनर का साथी उसे छुड़ाने का प्रयास करता है मगर भालू से किसी को छुड़ाना इतना आसान कहां होता है। वीडियो सिर्फ 20 सेकंड का ही है जिसमें सिर्फ हमला ही नजर आ रहा है। भालू से शख्स को कैसे बचाया गया, यह वायरल वीडियो में नजर नहीं आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RestrictedVids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भालू को अपने मनोरंजन का साधन मत बनाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी खतरनाक है। तीसरे यूजर ने लिखा- शायद वह उस समय भूखा हो। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं भालू की तरफ हूं।

ये भी पढ़ें-

Video: शादी का वचन दिला रहे थे पंडित जी, तभी दूल्हे ने कही ऐसी बात, लोग हंसने को हो गए मजबूर

बारिश में डांस करते हुए Video बनाने का लड़की ने बनाया प्लान, मगर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।