1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकानदार से एक पक्षी ने मांगी मदद, फिर आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

दुकानदार से एक पक्षी ने मांगी मदद, फिर आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

 Published : Apr 18, 2023 07:44 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 07:44 pm IST

कुछ वीडियो तो इतने प्यारे होते हैं कि दिल को छू जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

VIRAL VIDEO- India TV Hindi
वीडियो देख चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER

इस धरती पर इंसानियत है तभी तो ये धरती हमारे लिए चल रही है। इसके कई उदाहरण समय-समय पर देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो इतने प्यारे होते हैं कि दिल को छू जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और उस शख्स की तारीफ करेंगे। 

वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बारिश हो रही है। वहीं सड़कों पर ओले गिर रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग दुकान के अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। तभी अचानक एक छोटी सी चिड़िया दुकानदार से मदद मांगती है। दुकानदार ने देखते ही दरवाजा खोल देता है। इसके बाद चिड़िया तुरंत दुकान में घुस जाती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बाहर इतनी तेजी से ओले गिर रहे हैं, अगर दुकानदार दरवाजा नहीं खोलता तो चिड़िया का क्या होता। 

यूजर्स ने दुकानदार की खूब तारीफ की
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि room for one more। इस खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुकानदार के लिए ताली बजनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर काफी अच्छा लगा। आज भी क्लियर हो गया कि अभी धरती पर इंसानियत जिंदा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।