1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IIT बॉम्बे में पढ़ने वाले लड़के ने अपने हॉस्टल रूम का कराया टूर, Video देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

IIT बॉम्बे में पढ़ने वाले लड़के ने अपने हॉस्टल रूम का कराया टूर, Video देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2024 09:05 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 09:06 pm IST

एक लड़के ने अपने IIT बॉम्बे के हॉस्टल रूम का टूर कराते हुए वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके रूम को देखने के बाद आपका हैरान होना तय है।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अप्लोड करते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपने सोशल मीडिया साइट्स पर डांस, लड़ाई, जुगाड़, स्टंट समेत तमाम तरह के वायरल वीडियो देखे होंगे। मगर अभी उन सभी वीडियो से परे एक हॉस्टल रूम के टूर का वीडियो वायरल हो रहा है। बॉम्बे IIT में पढ़ने वाले एक लड़के ने अपने रूम का टूर कराया जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

लड़के ने हॉस्टल रूम का कराया टूर

अपने फोन में वीडियो बनाते हुए एक लड़के ने बॉम्बे IIT के हॉस्टल में अपने रूम का टूर कराया। रूम में जाते हुए लाइट जलाता है और दरवाजे में कुंडी नहीं था तो वो ब्रेड बोर्ड लगाता है। इसके बाद रूम दिखाता है जो पूरी तरह से गंदा नजर आता है। वीडियो में वह कहता है, 'आप जो मेरी ये टेबल देख रहे हैं, मुझे याद कि शायद मैंने इसे सिर्फ एक बार साफ किया है और वो भी सपने में। और रूम में जो ये गंदगी है, इसे हम जानबूझकर साफ नहीं करते हैं क्योंकि कमल कीचड़ में ही खिलता है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @IndianTechGuide नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़के हमेशा लड़के ही रहेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई भी जगह दे दो इन्हें रहना ऐसे ही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- रूम है या कबाड़। चौथे यूजर ने लिखा- यह बढ़िया था गुरु। एक अन्य यूजर ने लिखा- कम से कम अपने रूम को तो साफ कर लो।

ये भी पढ़ें-

आशीष भाई की आंसर शीट आपने पढ़ी या नहीं? टीचर के तो होश उड़ गए, देखें वायरल फोटो

विजयदशमी के दिन लड़की का हुआ जन्म, डॉक्टर अंबे माता का रूप देकर मां को दिखाया, दिल जीते लेगा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।