1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आशीष भाई की आंसर शीट आपने पढ़ी या नहीं? टीचर के तो होश उड़ गए, देखें वायरल फोटो

आशीष भाई की आंसर शीट आपने पढ़ी या नहीं? टीचर के तो होश उड़ गए, देखें वायरल फोटो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2024 05:56 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 05:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक आंसर शीट की फोटो वायरल हो रही है। इसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोकना भी चाहेंगे तो नहीं रोक पाएंगे।

वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक नमूने लोग हैं और जब उनकी हरकतों का कोई नमूना सोशल मीडिया पर आता है तो देखने वाला हर इंसान हंसी से लोटपोट हो जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं जिसमें लोगों की बुद्धिमानी का एक अलग ही लेवल देखने को मिलता है। अभी सोशल मीडिया पर एक आंसर शीट की फोटो वायरल हो रही है। वो भी कुछ ऐसा ही है। उसमें टीचर की तरफ से पूछा हुआ एक सवाल है और उसके बाद स्टूडेंट का दिया हुआ जवाब है। लेकिन जवाब कुछ ऐसा है कि फोटो ही वायरल हो गई। आइए जानते हैं कि सवाल क्या है और जवाब में क्या लिखा हुआ है।

आंसर शीट की फोटो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है उसमें सवाल लिखा है, 'झेलम के युद्ध के बारे में 300 शब्दों में वर्णन कीजिए।' इसके बाद जवाब में आशीष नाम के लड़के ने लिखा, 'प्राचीन भारत में हुआ बहुत महत्वपूर्म युद्ध था। झेलम का युद्ध सिकंदर ने पोरस के पीछे घोड़े दौड़ाए टब-डक टब-डक टब-डक टब-डक टब-डक..... पोरस ने भी सिकंदर पर तीर चलाए धाए-धाए, सॉरी माफ करना, साये-साये साये-साये साये-साये साये-साये... वो सिकंदर ही दोस्तों कहलाता है, हारी बाजी को जितना जिसे आता है।' इस तरह का जवाब स्टूडेंट ने लिखा जिसे पढ़ने के बाद टीचर ने लिखा हुआ फेल शब्द काटकर फिसड्डी लिख दिया।

यहां देखें वायरल फोटो

इस पोस्ट को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से किया गया है। फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टीचर के फिसड्डी रिमार्क ने स्टूडेंट की लाइफ में किय क्लेश।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। आंसर पढ़ने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- इसमें गलत क्या है, सही तो लिखा है आशीष भाई ने। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लड़का सबका भविष्य बताएगा आगे जाकर। तीसरे यूजर ने लिखा- उत्तर तो सौ में से सौ नंबर का है। चौथे यूजर ने लिखा- ये बालक तो कमाल का निकला, भविष्य में बहुत आगे जाएगा।

ये भी पढ़ें-

विजयदशमी के दिन लड़की का हुआ जन्म, डॉक्टर अंबे माता का रूप देकर मां को दिखाया, दिल जीते लेगा Video

नोरा फतेही के बाद छोरा फतेही! बच्चे ने 'गर्मी' गाने पर किया जबरदस्त डांस, Video देख लोग कर रहे हैं कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।