1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार! शख्स की बेवकूफी देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें वायरल Video

इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार! शख्स की बेवकूफी देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 17, 2024 10:55 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 10:55 am IST

एक आदमी ने बंधे बैल/गाय को छेड़कर बड़ी गलती कर दी। उसने उसके साथ जो किया उसे देखने के बाद आपको ज्यादा हैरानी नहीं होगी क्योंकि ऐसा होने की संभावना हमेशा रहती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन और फोन में इंटरनेट, बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाएगा। अब जाहिर सी बात है कि फोन में इंटरनेट है तो उसका इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर किया ही जाएगा जिसमें से एक जगह सोशल मीडिया है। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव मिल जाएंगे। अगर आप भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी की बेवकूफी देखने को मिलेगी।

शख्स ने कर दी बड़ी गलती

एक आदमी ने देखा कि एक जगह पर बैल या फिर गाय को बांधा हुआ है। उसे देखने के बाद वह उसे छेड़ने लगता है। वीडियो रिकॉर्ड करवाते हुए वह उस जानवर के सामने जाता है और फिर छेड़ने लगता है। उसकी तरफ हाथ बढ़ाकर 'आइए सर' कहता है। इसके बाद क्या था, जानवर भड़क गया और अपने सिंह पर उसे उठा लिया। इसमें उसे चोट तो काफी जोर से लगी होगी। उसके साथ आगे क्या हुआ यह वीडियो में नजर नहीं आ रहा है मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी के हो न सकेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो पूरा का पूरा हो गए। दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों भाई क्यों। तीसरे यूजर ने लिखा- दारू का नशा उतर गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- नहीं हो सकेंगे तु्म्हारे सनम।

ये भी पढ़ें-

AI से मदद लेकर शख्स ने तैयार किया जॉब एप्लिकेशन, पढ़कर CEO ने ही कर दिया वायरल

लट्टू मुत्या के बाद अब तंदूरी बाबा! Video हुआ वायरल तो लोग भी लेने लगे मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।