1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लट्टू मुत्या के बाद अब तंदूरी बाबा! Video हुआ वायरल तो लोग भी लेने लगे मौज

लट्टू मुत्या के बाद अब तंदूरी बाबा! Video हुआ वायरल तो लोग भी लेने लगे मौज

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 16, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 05:58 pm IST

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। वहीं कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद मजेदार कमेंट्स से कमेंट सेक्शन को भर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट करते हैं और उन वीडियो में जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा जुगाड़, डांस और रील के भी वीडियो वायरल होते हैं। खैर अभी उन सभी वीडियो से हटकर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स बड़े तवे पर बैठा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि वो जिस तवे पर बैठा है, उसके नीचे आग भी जल रही है। जी हां, आपने सही पढ़ा। गर्म तवा पर शख्स बड़े ही आराम से बैठा हुआ है और एक शख्स आकर उसके आगे झुक जाता है। उस शख्स को वह आदमी बीड़ी पीते हुए आशीर्वाद देता है। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर fall.in.love0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तंदूर बाबा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- लट्टू मुत्या के बाद अब तंदूरी बाबा। दूसरे यूजर ने लिखा- नए बाबा अनलॉक हो गए। तीसरे यूजर ने लिखा- अब कॉपी करो छपरियों। चौथे यूजर ने लिखा- गर्म नहीं हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कोई नए आए हैं।

ये भी पढ़ें-

काम ने यहां भी भाई का पीछा नहीं छोड़ा, Video देखकर लोगों ने कहा- 'NO बोलना सीखो'

रील बनाने के चक्कर में शख्स के घुटने और चेहरे पर लगी चोट, Video देखकर लोग कर रहे हैं कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।