1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विजयदशमी के दिन लड़की का हुआ जन्म, डॉक्टर अंबे माता का रूप देकर मां को दिखाया, दिल जीते लेगा Video

विजयदशमी के दिन लड़की का हुआ जन्म, डॉक्टर अंबे माता का रूप देकर मां को दिखाया, दिल जीते लेगा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 18, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 05:01 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपके चेहरे पर बहुत प्यारी से मुस्कान आ जाएगी। वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसे तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद लोगों का मनोरंजन होता है तो कुछ वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच जाता है। इसके अलावा कुछ टाइमपास करने वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। लेकिन उसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी ऐसा वीडियो भी नजर आ जाता है जो इंसान के दिल को जीत लेता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आपने इस तरह का वीडियो आज से पहले शायद ही कभी देखा होगा।

बच्ची को दिया अंबे मां का रूप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक नवजात बच्ची को डॉक्टर उसकी मां से मिला रही है। लेकिन बच्ची को आमतौर पर जैसे मिलाया जाता है, वैसे नहीं बल्कि डॉक्टर ने बच्ची को अंबे मां का रूप दिया हुआ है। बच्ची को लाल रंग के कपड़े में लपेटा हुआ है, सिर को भी कपड़े से ढका हुआ है और साथ में सिर पर एक छोटा सा मुकुट भी पहनाया हुआ है। इसके बाद डॉक्टर ने बड़ी ही खुशी से उस बच्ची को उसकी मां को दिखाया और फिर परिवार के अन्य लोगों को दिखाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'विजयदशमी के दिन लड़की का जन्म हुआ तो डॉक्टर ने अंबे मां का रूप बनाकर मां के सामने प्रकट किया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बच्ची कितनी प्यारी दिख रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- बधाई हो।

ये भी पढ़ें-

नोरा फतेही के बाद छोरा फतेही! बच्चे ने 'गर्मी' गाने पर किया जबरदस्त डांस, Video देख लोग कर रहे हैं कमेंट

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बक्से में किया बंद, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।