1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़ा, गाइड और गार्जियन, छोटी बच्ची के लिए अकेला कुत्ता क्या-क्या कर रहा, देखें Video

घोड़ा, गाइड और गार्जियन, छोटी बच्ची के लिए अकेला कुत्ता क्या-क्या कर रहा, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 26, 2024 10:35 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 10:35 am IST

एक पालतू कुत्ता छोटी सी बच्ची के लिए उसके गार्जियन का फर्ज निभा रहा है। वह बच्ची को स्कूल से गाड़ी पर बैठाकर उसे घर ले आता है।

बच्ची को घर ले आता कुत्ता- India TV Hindi
बच्ची को घर ले आता कुत्ता Image Source : SOCIAL MEDIA

छोटे बच्चों को स्कूल से ले आने के लिए अक्सर माता-पिता वाहनों से आते हैं। लेकिन इस बच्ची को स्कूल से लेने के लिए उसका कुत्ता पहुंचा। कुत्ता एक खास तरह की गाड़ी पर बच्ची को बैठाकर घर ले आया। इस दौरान बच्ची और कुत्ते का क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

बच्ची को गाड़ी पर बैठाकर स्कूल से घर ले आया कुत्ता

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की छुट्टी होते ही छोटी बच्ची स्कूल से निकलकर बाहर आई। बाहर उसके इंतजार में एक खास तरह की गाड़ी के पास उसका कुत्ता खड़ा है। बच्ची आती है और आराम से उस गाड़ी पर सवार हो जाती है। इसके बाद कुत्ता गाड़ी को खींचने लगता है। किसी रथ की तरह घोड़े की जगह कुत्ता बच्ची को बैठाए उस गाड़ी को खींचते हुए दौड़ रहा है। सड़क पर अन्य गाड़ियां भी चल रही हैं। लेकिन बच्ची बिल्कुल ठाठ में अपने कुत्ते के साथ गाड़ी पर बैठे जा रही है। साथ में वह इस यात्रा का लुत्फ भी उठा रही। कुत्ता दौड़ते-दौड़ते अंत में बच्ची को उसके घर तक लाता है और गाड़ी को खड़ा कर वहीं पर बैठ जाता है। बच्ची गाड़ी से उतरने के बाद कुत्ते को प्यार करती है और अपने घर में चली जाती है।

इस प्यारे से वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 56 लाख लोगों ने देखा और 87 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुत्तों से जुड़े कई और वीडियो भी शेयर किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें:

Video: छतरी लगाए रेलवे ट्रैक पर ही सो गया शख्स, लोको पायलट की नजर पड़ी तो ट्रेन रोककर उसे जगाया

Video: भगवान से भी नहीं डरा चोर, बजरंग बली के सामने पहले जोड़े हाथ फिर उड़ा ले गया उनके गहने, मुकुट और गदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।