1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंग्लिश मीडियम में पढ़े बच्चे को उसके पापा ने कर दिया रोस्ट, चैट पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी

इंग्लिश मीडियम में पढ़े बच्चे को उसके पापा ने कर दिया रोस्ट, चैट पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 24, 2025 06:59 am IST,  Updated : Jan 24, 2025 06:59 am IST

एक मजेदार पोस्ट अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया। आप जब पोस्ट में नजर आ रहे स्क्रीनशॉट को पढ़ेंगे तो हंसी आनी तय है। आइए आपको बताते हैं कि चैट में ऐसा क्या है।

वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां जरूरी जानकारी के साथ ही साथ मजेदार पोस्ट भी देखने को मिलते हैं। अब वो प्लेटफॉर्म चाहे इंस्टा हो, फेसबुक हो या एक्स प्लेटफॉर्म हो, आपको हर जगह तरह-तरह के पोस्ट बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। आप अगर रेगुलर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपकी फीड पर तमाम पोस्ट दिखते ही होंगे। कभी-कभी कुछ स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद इंसान अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। अभी जो पोस्ट सोशल मीडिया पर नजर आया है उसमें भी एक ऐसा ही स्क्रीनशॉट है।

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दिखा?

अभी जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर नजर आया, उसमें पापा और उसकी बेटी के बीच में बात हुई है। पिता ने अपनी बेटी को 40 हजार रुपये भेजे और इसे चेक करने के लिए उसे मैसेज किया। मैसेज देखने और पैसे चेक करने के बाद लड़की ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'yes, found.' अब लड़की के इसी मैसेज पर उसके पापा ने उसे रोस्ट कर दिया। उन्होंने फाउंड वाले मैसेज पर रिप्लाई करते हुए करेक्ट किया और लिखा, 'received, इंग्लिश मीडियम में पैसा बर्बाद किया मेरा।' इसके बाद लड़की ने एक स्टीकर भेजकर छोड़ दिया।

यहां देखें वायरल स्क्रीनशॉट

आपने अभी जो स्क्रीनशॉट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है 'अरे पापा।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह काफी मजेदार था, इसलिए हमें कभी इंग्लिश मीडियम में नहीं पढ़ना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- पापा ने पूरा रोस्ट कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- वो पक्का इंग्लिश टीचर होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- पापा तो पर्सनल हो गए।

ये भी पढ़ें-

एक आदमी ने लोगों के साथ किया प्रैंक, उनका रिएक्शन देख लोग बोले- 'ओवरएक्टिंग की भी हद होती है'

अंकल को ऊपर जाने की जल्दी होगी, तभी तो कर रहे हैं ऐसी हरकत, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।