आज के समय में सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया जिसका इस्तेमाल लोग गलत और सही को दुनिया के सामने के लिए करते हैं। लोगों को जहां भी कुछ गलत नजर आता है वो तुरंत इसका वीडियो बना लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जमकर ड्रामा भी देखने को मिला जो एक वकील और महिला पुलिसकर्मी के बीच में हुआ और वो ड्रामा बीच बाजार में हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल बिहार के औरंगाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बीते सोमवार से तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोगों के बीच में बहस हो रही है। जिन दो लोगों में बहस हो रही है उसमें एक व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रौशन शर्मा हैं और दूसरी अपने कंधे में SLR राइफल टांगे हुए महिला पुलिस है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस अपने कंधे पर SLR लेकर सहयोगी के साथ बाइक से शहर के धर्मशाला मोड से गुजर रही थी और तभी धर्मशाला मोड से थोड़ी दूर स्थित गणेश मंदिर के पास महिला सिपाही के SLR के बट से उसी रास्ते से गुजर रहे अधिवक्ता को चोट लग गई। बस फिर क्या था अधिवक्ता ने महिला पुलिस को इसके लिए टोक दिया और उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख महिला पुलिस भड़क गई और अधिवक्ता का मोबाइल छीनकर थाने में आने को कहा। मोबाइल छीनने के बाद अधिवक्ता दूसरी मोबाइल से वीडियो बनाने लगे और इस दौरान उन्होंने महिला पुलिस से यह सवाल पूछ लिया कि वो सिविल ड्रेस में SLR लेकर कैसे चल दी।
इसके बाद मामला और बढ़ गया। दोनों के बीच बहस बढ़ गई। महिला पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाने से रोकने के दौरान उस वकील का हाथ भी मोड़ा। महिला पुलिस ने वकील का फोन छीना था तो उसने भी महिला पुलिस के बाइक की चाभी ले ली और मोबाइल मिलने पर ही चाभी देने की बात कही। दोनों के बीच गर्मा-गर्मी बढ़ गई और यह देख वहां काफी भीड़ भी बढ़ गई। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत लोग भी नजर आ रहे हैं। वहां लगभग आधे घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। तभी नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना मिली और मौके पर आकर मामला शांत कराया गया।
वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने यह कहा
वकील और महिला पुलिस के बीच की बहस तो शांत हो गई मगर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद इस मामले में औरंगाबाद पुलिस के फेसबुक पेज पर मंगलवार की रात में कुछ जानकारी दी गई। उसमें पुलिस ने बताया कि अभी सोशल मीडिया के विभिन्न न्यूज चैनलों पर इस संबंध में खबर चल रही है। यह घटना 1 मार्च 2025 के नगर थाना अंतर्गत गणेश मंदिर के पास की है। वीडियो में राइफल के साथ दिख रही महिला रफीगंज थाना में तैनात है जो अपने काम हो जाने के बाद सिविल ड्रेस में उस राइफल को पुलिस केंद्र औरंगाबाद में जमा कराने जा रही थी। इसी दौरान एक शख्स को राइफल के बट से चोट लगने की घटना हुई। इसके बाद वीडियो में दिख रही सारी घटनाएं हुईं। पुलिस को जानकारी मिली तो मामला शांत कराया गया है और उसके बाद इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अभी मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(किशोर की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
महिला की मर्सिडीज से दूसरी कार में हुआ डैमेज, उसके बाद जो हुआ आप खुद देख लीजिए
सरदार जी का दिल तो बच्चा बन गया, Video देख आपको भी अपने बचपन की आ जाएगी याद