1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी देखा है किसी को ऐसे साइकिल चलाते हुए, शख्स ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कभी देखा है किसी को ऐसे साइकिल चलाते हुए, शख्स ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 28, 2023 05:53 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 05:53 pm IST

एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है जिसमें फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने 31 फुट, 10 इंच लंबी यूनीसाइकिल बनाकर और उसे चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

एक व्यक्ति ने 31 फुट, 10 इंच लंबी यूनीसाइकिल बनाकर और उसे चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।- India TV Hindi
एक व्यक्ति ने 31 फुट, 10 इंच लंबी यूनीसाइकिल बनाकर और उसे चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। Image Source : INSTAGRAM

यूं तो आपने सर्कस देखा ही होगा और उसमें साइकिल वाला स्टंट तो जरूर ही देखा होगा। जिसमें एक शख्स एक पहिए वाली ऊंची सी साइकिल को बैलेंस बनाते हुए पैडल मारकर चलाता है। यह करतब हर सर्कस में दिखाया जाता है। कुछ ऐसा ही वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है जिसमें फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने 31 फुट, 10 इंच लंबी यूनीसाइकिल बनाकर और उसे चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा कि वेस्ली विलियम्स की नवीनतम यूनीसाइकिल ने दुनिया की सबसे ऊंची सवारी योग्य यूनीसाइकिल के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

फ्लोरिडा के 25 वर्षीय विलियम्स ने स्पेन के गॉट टैलेंट 2021 के सेमीफाइनल में एक साइकिल दुर्घटना के दौरान अपनी पीठ तोड़ ली थी जिसके एक साल बाद ही अब उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची यूनीसाइकिल चलाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। विलियम इससे पहले करतब दिखाते वक्त 27 फीट ऊंचे यूनीसाइकिल से गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें 5 सर्जरी करवानी पड़ी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विलियम्स को अपनी लंबी यूनीसाइकिल की कम से कम 27 फीट, 10 इंच की दूरी तय करने की आवश्यकता थी, जिसे उन्होंने 29 दिसंबर को जर्मनी के स्टटगार्ट में वेल्टवीहनाचट्स सर्कस में पूरा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।