1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डॉग लवर बन रहे शख्स के ही पीछे पड़ गया कुत्तों का झुंड! Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मौज

डॉग लवर बन रहे शख्स के ही पीछे पड़ गया कुत्तों का झुंड! Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मौज

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2024 08:49 pm IST,  Updated : Oct 04, 2024 08:49 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने डॉग लवर्स को लेकर एक से बढ़कर एक कमेंट भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर दिन अलग-अलग कई वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। डांस, लड़ाई, जुगाड़, टैलेंट समेत कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इन सभी वीडियो के अलावा कुछ वीडियो जानवरों के भी वायरल होते हैं। उन्हीं में वो वीडियो भी होते हैं जिसमें कुत्ते किसी पर हमला करते नजर आते हैं और फिर कमेंट सेक्शन में डॉग लवर्स को लेकर लोग एक से बढ़कर एक कमेंट करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कुत्तों से ही जुड़ा हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक अंकल घर से डंडा लेकर निकलते हैं और गली में बैठे कुत्तों को वहां से उठाने लगते हैं। इसके बाद एक शख्स वहां आता है और अंकल को टोकता है। दोनों के बीच बातचीत होती है मगर वो स्थानीय भाषा में होती है। इसके बाद वह शख्स जो कुत्तों को लेकर अंकल को टोकता है, वो वहां से जाने लगता है। वह शख्स कुछ दूर गया ही था कि सभी कुत्ते भौंकते हुए उसके पीछे भागने लगते हैं और उसे खुद को बचाने के लिए वहां से भागना पड़ता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि जिसके पीछे कुत्ते भागे वो डॉग लवर बन रहा था।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बहुत कुत्ता प्रेमी बन रहा था लाल टी-शर्ट वाला, बोल रहा था कुत्तों को मत भगाओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- कुत्तों से मोहब्बत करने वालों का यही हश्र होना है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बड़ा कुत्ता प्रेमी बन रहा था इसलिए कुत्ते ने थोड़ा प्रेम दिखाया। तीसरे यूजर ने लिखा- देख लिया ना कुत्तों से सहानुभूति जताने का नतीजा। एक अन्य यूजर ने लिखा- बैक फायर कर गया।

ये भी पढ़ें-

लो बदल गया माहौल! बाइक पर स्टंट करके कूल बन रहा था लड़का, हो गया खेला, देखें Video

मिट्टी के धंसते ही शख्स ने ऐसी छलांग लगाई कि Video हो गया वायरल, लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।