1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'दुबई में मोटे सैलरी पैकेज का मतलब भारी बचत नहीं होता!' भारतीय महिला ने Video में समझाया; यूजर्स ने किया रिएक्ट

'दुबई में मोटे सैलरी पैकेज का मतलब भारी बचत नहीं होता!' भारतीय महिला ने Video में समझाया; यूजर्स ने किया रिएक्ट

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 12, 2026 11:17 am IST,  Updated : Sep 12, 2026 11:17 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दुबई में बड़े सैलरी पैकेज के बारे में बताया है।

dubai salary package, dubai salary explains video, dubai lifestyle video, viral video - India TV Hindi
भारतीय महिला का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@THE_ODD_HABIBI

दुबई की चमक-दमक और टैक्स-फ्री सैलरी का सपना देख रहे कई भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दुबई में रह रही भारतीय महिला श्री शुक्ला ने एक वीडियो में चेतावनी दी है कि दुबई की सैलरी को भारतीय रुपये में कन्वर्ट करके फैसला न करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि वहां रहना, काम करना और खर्च करना सब दिरहम में होता है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_odd_habibi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। श्री शुक्ला ने अपने वीडियो में साफ कहा, “अगर आप भारत से हैं, तो दुबई मत आइए जब तक आपकी कंपनी आपको महीने में 5,000 से 6,000 दिरहम देने के लिए तैयार न हो। हां, क्योंकि दुबई बहुत महंगा है। कुछ लोग सोचते हैं कि 3,000 दिरहम की सैलरी का मतलब 70 से 80 हजार रुपये है, यह काफी है। तो दिरहम को भारतीय रुपये में कन्वर्ट मत कीजिए क्योंकि यह काम नहीं करेगा। आपको दुबई में रहना है, दुबई में काम करना है और दुबई में दिरहम में पैसा खर्च करना है। क्योंकि मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो 2,000-3,000 दिरहम कमा रहे हैं, महीने के अंत में उनके पास कुछ नहीं बचता।”  

'दुबई की लाइफस्टाइल काफी महंगी'

उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर दुबई की जिंदगी बहुत ग्लैमरस दिखती है, लेकिन हकीकत में यह उतनी ही महंगी हो सकती है। किराया, खाना, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्चों के बाद अगर कंपनी कम से कम 5,000-6,000 दिरहम (लगभग 1.30 से 1.50 लाख रुपये) न दे तो बचत करना मुश्किल हो जाता है। 3,000 से 4,000 दिरहम वाली ऑफर पर वे सलाह देती हैं कि पहले अपने अनुमानित खर्चों का सही हिसाब लगाएं। सिर्फ इसलिए फैसला न करें कि यह दुबई है। ऑफर लेटर में आवास, ट्रांसपोर्ट और अन्य लाभों को ध्यान से देखें। सिर्फ सैलरी न देखें, पूरा पैकेज देखें।

 

क्यों महत्वपूर्ण है ये सलाह 

यह सलाह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई भारतीय नौकरी तलाशने वाले दिरहम को रुपये में बदलकर आकर्षित हो जाते हैं। उदाहरण के लिए, 3,000 दिरहम लगभग 70-80 हजार रुपये बैठते हैं, जो भारत में अच्छी सैलरी लगती है। लेकिन दुबई में रहने का खर्च बहुत अधिक है। किराया अकेले ही एक बड़ा हिस्सा खा जाता है, खासकर अगर कंपनी आवास न दे। कई लोग महीने के अंत में शून्य बचत या कर्ज में फंस जाते हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कई यूजर्स ने सहमति जताई कि दुबई महंगा है और प्लानिंग जरूरी है। कुछ ने कहा कि अब 5,000-6,000 दिरहम भी पर्याप्त नहीं, बल्कि 8,000-10,000 दिरहम बेहतर होंगे। अन्य ने सलाह दी कि विदेश जाने से पहले खर्चों का पूरा गणित लगाएं।

एक यूजर ने लिखा कि, 'दुबई वाकई महंगा है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह वास्तव में उपयोगी सलाह है।' 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सही योजना बनाना बहुत ज़रूरी है।' 

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'विदेश जाने से पहले हमेशा हिसाब-किताब कर लें।' 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक महिला ने दुबई के स्कूलों फीस पर वीडियो बनाया था जो ​काफी वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

'तनाव सहन नहीं कर सकते तो मत आइए...' दुबई में जॉब का सपना देख लोगों को भारतीय महिला की सलाह; Video 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।