1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चिड़ियाघर में सेल्फी लेते शख्स पर शेरनी ने किया हमला, Video में उसने बताया पूरा मामला

चिड़ियाघर में सेल्फी लेते शख्स पर शेरनी ने किया हमला, Video में उसने बताया पूरा मामला

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 13, 2024 09:50 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 09:50 am IST

रोहतक चिड़ियाघर में शेरनी के साथ सेल्फी लेते समय एक शख्स के साथ से जो घटना घटी उसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। वीडियो में उसने पूरी घटना की जानकारी दी है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स पर शेरनी ने किया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिकतर लोग अपने मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जब जाते होंगे तो वहां देखते ही होंगे कि अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन होता है। मगर कुछ लोग इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए अपने साथ घटी घटना के बारे में बताते हैं और साथ ही दूसरों को भी जागरूक करते हैं। अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में शख्स ने क्या कुछ बताया है।

शख्स ने वीडियो में क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स अपना नाम बताते हुए यह बताता है कि वो रोहतक चिड़ियाघर में है। इसके बाद वो कहता है, 'आप मेरे पीछे देख सकते हो कि पिंजरे में शेर घूम रहा है। मैं यहां देखने तो शेर आया है मगर साक्षात यमराज के दर्शन हो गए। आप मेरे बाजू पर देख सकते हो कि किवाड़ के निशान हैं। पिंजरे में शेरनी थी, दो बच्चों के साथ, मैं उसके साथ सेल्फी ले रहा था। दो-तीन बच्चे थे जिन्होंने कुछ शरारत कर दी तो शेरनी ने सीधे अटैक कर दिया। जो किवाड़ था वो खुलकर मेरे ऊपर आ गया और शेरनी बिल्कुल बाहर आ गई। शुक्र है कि उसके बच्चे अंदर थे तो वो पीछे नहीं आई, अगर वो पीछे आ जाती तो मेरा राम नाम सत्य हो जाता।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने अपने साथ घटी घटना की पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही उसने दूसरों को भी सावधान किया और कहा कि आप यहां आ रहे हो तो आप सावधान रहो।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने ऑटो के पीछे लिखवाई ऐसी बात जिसके कारण फोटो हो रही वायरल, पढ़कर हंसने लगेंगे आप

महंगे पॉपकॉर्न से बचने के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।