सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। उन्हीं वीडियो में से जो अलग और अनोखे होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उन सभी वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। कभी-कभी सोशल मीडिया पर प्रैंक वाले वीडियो भी वायरल होते हैं और उन वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपने ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहा है। वो अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखते हुए एकदम चिल मोड में नजर आता है। तभी उसके साथ एक शख्स बहुत ही डरावना मजाक कर देता है। पर्दे के पीछे से वह शख्स पोछे को उसके सिर पर डाल देता है जिसे अचानक देखकर वो ऐसे घबराता है जैसे कोई भूत आ गया हो। इसके बाद वो वहां से बहुत ही तेजी में भागता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheBest_Viral नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अभी रिलैक्स करने का समय नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वायरल हो रहा यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर अभी सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Funny: बच्ची ने रोते हुए कही ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, एक बार आप भी देखिए
दुल्हन की एंट्री पर ही बंद हो गया गाना, फिर जो हुआ उसे देख लोग ले रहे हैं मजे, Video हुआ वायरल