सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म है। आप जब कभी भी सोशल मीडिया पर जाएंगे, वहां आपको ऐसे वीडियो और पोस्ट मिलेंगे जो आपकी बोरियत को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। कभी गजब के डांस का वीडियो मिलता है तो अगले ही वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिल जाता है। लेकिन अभी एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हाथी की तारीफ भी करेंगे। आइए फिर आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स सड़क पर खड़ा है और उसका पूरा ध्यान किसी चीज पर गड़ा हुआ है। इसी दौरान पीछे से एक हाथी आता हुआ नजर आता है और चूंकि शख्स का पूरा ध्यान किसी एक जगह पर है तो उसे हाथी के आने का अंदाजा ही नहीं लगता है। हाथी जब उस शख्स के पीछे पहुंच जाता है तो उसे हटाने के लिए हमला नहीं करता है बल्कि पैरों से मिट्टी को उसकी तरफ फेंकता है। मिट्टी का एहसास होने के बाद वह पीछे मुड़ता है और हाथी देखकर वहां से तुरंत भागता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हाथी बहुत अच्छे तरीके से उस आदमी को बता रहा है कि वह रास्ते में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नहीं हाथी उससे पता पूछ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- जेंटल जायंट। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी पोलाइट था। वहीं एक यूजर ने लिखा- समझदार जानवर है।
ये भी पढ़ें-
अतुल सुभाष को एक रेस्टोरेंट ने अलग तरीके से दी श्रद्धांजलि, तस्वीर हो रही है वायरल
ओपन जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे अंकल, अब उनका Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल