1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. धूल खा रही गाड़ी के शीशे पर शख्स ने दिखाई अपनी कला, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं तारीफ

धूल खा रही गाड़ी के शीशे पर शख्स ने दिखाई अपनी कला, Video देखने के बाद लोग कर रहे हैं तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 02:50 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी कला दर्शाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी शख्स की तारीफ करेंगे।

गाड़ी के शीशे पर शख्स ने बनाई चित्र- India TV Hindi
गाड़ी के शीशे पर शख्स ने बनाई चित्र Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। पहले के समय में लोगों के टैलेंट को पहचाने के उतने साधन नहीं थे। गिने-चुने मंचों के जरिए ही लोगों के टैलेंट की पहचान हो पाती थी। मगर जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आए हैं, यह काम काफी आसान हो गया है। लोग अपने टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देते हैं। इसके बाद लोगों को अगर उनकी कला पसंद आती है तो लोग उनकी तारीफ करते हैं। और अगर पसंद नहीं आती है तो उनका मजाक बनता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपनी कला को प्रदर्शित किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

गाड़ी के शीशे पर दिखाई अपनी कला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि शख्स एक गाड़ी के पास खड़ा है। गाड़ी पूरी तरह से धूल में सनी हुई है। ऐसा लगता है जैसे किसी ने उस गाड़ी को काफी समय से एक जगह पर खड़ी करके छोड़ दिया है। इसके बाद शख्स उस गाड़ी के शीशे पर सबसे पहले 5 नंबर लिखता है। चार बार 5 लिखने के बाद वह इनके जरिए एक जानवर का चित्र बनाना शुरू करता है। और कुछ ही समय में वह शीशे पर बिल्ली का चित्र बना डालता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @awkwardgoogle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह देखकर आसान लगता है, जब तक आप खुद कोशिश नहीं करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर, इतना अच्छा कोई कैसे बना सकता है, वो भी 5 से।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में वॉशरूम जाने के लिए शख्स ने अपनाया Spiderman का तरीका, वजह जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान, देखें Video

इसे बोलते हैं पैसे को आग लगाना! Scooty की खुशी में शख्स ने फोड़ दिए इतने पटाखे की स्कूटी ही जल गई, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।