1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गहरे पानी में मगरमच्छ के साथ मौज-मस्ती करता दिखा शख्स, Video पर आ रहे मजेदार रिएक्शन

गहरे पानी में मगरमच्छ के साथ मौज-मस्ती करता दिखा शख्स, Video पर आ रहे मजेदार रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 22, 2023 08:56 pm IST,  Updated : Dec 22, 2023 08:56 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक शख्स मगरमच्छ के साथ ऐसे मौज-मस्ती कर रहा है जैसे वह प्लास्टिक का है।

मगरमच्छ के साथ मौज-मस्ती - India TV Hindi
मगरमच्छ के साथ मौज-मस्ती Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में अलग-अलग किस्म के कई जानवर हैं। कुछ जानवर काफी प्यारे होते हैं तो वहीं कुछ जानवर काफी डरावने और खतरनाक होते हैं। इन खतरनाक जानवरों की लिस्ट में चीता, शेर के साथ मगरमच्छ भी आता है। मगरमच्छ के जबड़े इतने मजबूत होते हैं कि अगर इसने किसी को एक बार पकड़ लिया तो छुड़ाना मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाता है। इसलिए ऐसे जानवरों से लोग दूरी बनाए रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको हैरान करने के लिए काफी है जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के साथ मौज-मस्ती करता नजर आ रहा है।

मगरमच्छ के साथ मस्ती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पानी के भीतर लेटा हुआ है और मगरमच्छ ठीक उसके ऊपर नजर आ रहा है। मगरमच्छ से मजे लेने के लिए शख्स अपने मुंह से उसकी तरफ बुलबुले छोड़ता हुआ भी दिखाई देगा। वीडियो के आखिर में आप देख सकते हैं कि यह शख्स उस मगरमच्छ को अपने हाथों से सहलाता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे यह मगरमच्छ उसका पालतू है जिसके साथ अकसर वह ऐसे मौज-मस्ती करता होगा।

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'पुरुषों के कम जीने का एक और कारण।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 19 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि यह मगरमच्छ शाकाहारी है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे इस तरह का एडवेंचर पसंद है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पुरुष ऐसा क्यों करते हैं? इस वीडियो पर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Flipkart: डिलीवरी बॉय की करतूत से लड़की हुई नाराज, सोशल मीडिया पर बताया पूरा मामला

'Vande Bharat Train' थीम पर शख्स ने खोला शानदार रेस्तरां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।