सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामा का वीडियो तो कभी अतरंगी हरकत से भरपूर वीडियो वायरल होता है। आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने देखा होगा कि कई सारे फंक्शन में बच्चों के मनोरंजन के लिए किसी ऐसे आदमी को हायर किया जाता है जो कार्टून का कॉस्ट्यूम पहनकर वहां डांस आदि करता है। मगर एक आदमी ने 'तात्या विंचू' के कॉस्ट्यूम वाले बंदे को फंक्शन में बुला लिया। अब जितने लोगों ने यह फिल्म देखी है, वो जानते होंगे कि इसका डर अलग ही हुआ करता था और वो सारी यादें वायरल वीडियो को देखकर ताजा हो गई। वीडियो में यह भी दिखता है कि तात्या विंचू को देखकर एक बच्चा रोने लगता है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वायरल तो हो ही रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में लिखा है, '2025 में इसका भी कमबैक हो गया' और वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पूरा बच्चा समाज डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं आज भी डर जाता हूं इसको देखकर। दूसरे यूजर ने लिखा- शादियों में जाना कैंसल। तीसरे यूजर ने लिखा- इससे तो मैं अभी भी डर जाऊं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चचा को यमराज जी से मिलने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है, हरकत देख आप हो जाएंगे हैरान
ये पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे! लड़कों ने किया ऐसा काम कि Video हुआ वायरल