1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस सीट पर बैठते ही दिखता है दुनिया का सबसे सुंदर नजारा, Video देख आंखों को मिलेगा सुकून

इस सीट पर बैठते ही दिखता है दुनिया का सबसे सुंदर नजारा, Video देख आंखों को मिलेगा सुकून

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 26, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 06:42 pm IST

एक बहुत ही सुंदर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखते ही बहुत सारे लोगों को घूमने का मन करने लगेगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/S.X.TRAVELER

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है। लोग घूमने जाते हैं या फिर उन्हें कहीं भी कुछ अच्छा या अनोखा दिखता है तो वो उसका वीडियो बना ही लेते हैं। कई लोग उस वीडियो को सिर्फ खुद तक रखते हैं तो बहुत सारे लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते देते हैं जिसके बाद उस वीडियो को वहां की जनता भी देखती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो ट्रैवल करने वाले लोगों को जरूर पसंद आने वाला है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर बहुत ही कम हाइट वाला बेंच लगा हुआ है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि किसी पार्क में यह बेंच लगा हुआ है और वहीं पर लिखा है कि इस बेंच के 10 में से 10 दिए जाते हैं। अब समझ में यह नहीं आता है कि किस बात के लिए बेंच को 10 में से 10 दिए जा रहे हैं मगर अगले ही पल सब साफ हो जाता है। वीडियो बनाने वाला शख्स बेंच पर बैठता है और सामने का व्यू दिखाता है जो एक बार आंखों में बसे तो लंबे समय तक उसे कोई भूल न पाए। लोग वो व्यू देखते ही वहां पर घूमने जाने के बारे में सोचने लगेंगे। आइए फिर आप भी उस वीडियो और व्यू को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर s.x.traveler नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'यह मदीरा में सबसे शानदार बेंच दृश्यों में से एक हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दुनिया की बेस्ट सीट। दूसरे यूजर ने लिखा- ये 10 में से 1000 के लायक है। तीसरे यूजर ने लिखा- स्वर्ग। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्वर्ग का नजारा। एक और यूजर ने लिखा- ये 10 में से 10 हजार के बराबर है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी के पास बहुत ही गजब का दिमाग है, उनके Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस Video को देख आप हंसेंगे भी और दुख भी होगा, जानें आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।