1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट की ढाई लाख डॉलर सालाना की नौकरी छोड़कर भारत लौटा युवक, एक्स पर बताई वजह, पोस्ट वायरल

अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट की ढाई लाख डॉलर सालाना की नौकरी छोड़कर भारत लौटा युवक, एक्स पर बताई वजह, पोस्ट वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 10, 2026 11:31 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:31 pm IST

अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में डेवलपर की नौकरी छोड़कर अगर कोई शख्स भारत लौट आए तो ये जानने में दिलचस्पी होती है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। युवक ने एक्स पर पोस्ट लिखकर खुद पूरी बात बताई है, जो वायरल हो रही है।

Ujjwal Chadha- India TV Hindi
उज्जवल चड्ढा Image Source : UJJWAL CHADHA/X

अगर अमेरिका में आपकी सैलरी ढाई लाख डॉलर सालाना हो तो क्या आप उसे छोड़कर वापस भारत आना चाहेंगे? ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब देने के लिए आपको थोड़ा सोचना तो पड़ेगा क्योंकि भारत में इतने हाई पैकेज सालाना वाली जॉब पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन एक युवक ने ऐसा किया है। वह यूएस में 250k $ सालाना की नौकरी छोड़कर भारत आ गया है और उसने एक्स पर पोस्ट करके ये बताया है कि भारत में लाइफ को जीना कितना अच्छा है।

भारत लौटकर अच्छी जिंदगी जी रहा युवक

ये स्टोरी उज्जवल चड्ढा की है, जो यूएस में जॉब करते थे लेकिन अब वह भारत में हैं और रिमोटली अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ की जर्नी शेयर की और बताया कि भारत में उन्हें कितना चैन मिल रहा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

उज्जवल चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, "मैंने अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में डेवलपर की नौकरी छोड़ दी और रिमोट जॉब के अवसर के लिए भारत आ गया। इससे मेरी जिंदगी बेहतर हो गई। उन्होंने बताया कि वाशिंगटन के सिएटल में 250,000 डॉलर से आप एक कंफरटेबल लाइफ जी सकते हैं लेकिन दिल्ली में मेरी पैतृक संपत्ति है और पारिवारिक घर है। यहां मेरा किराया 80 फीसदी तक कम हो गया है। मेरी बचत 90 फीसदी हो गई है और अब मैंने मेनू में रेट देखना बंद कर दिया है।"

भारत आकर उज्जवल ने बताया, "अब मुझे अकेलेपन भरी सर्दियां नहीं बितानी पड़ती और ना ही  जमे हुए खाने की जरूरत है। अब मुझे दो घंटे तक लंबा सफर नहीं करना पड़ता। अब मैं हर शाम अपने माता-पिता के साथ चाय पीता हूं। मेरे पास खाना बनाने वाला है। मेरे पास ड्राइवर है। मेरे पास समय है (हां, मैं उन्हें अच्छी तनख्वाह देता हूं)।"

उज्जवल ने बताया, "मैंने पद नहीं छोड़ा। मैंने तरक्की की। रिमोट वर्क से वीज़ा की चिंता दूर हो जाती है। मैं पूरी तरह से अच्छे उत्पाद बनाने और अपने खुद के विचारों पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मैंने अमेरिका इसलिए नहीं छोड़ा कि मैं रिटायर हो जाऊं। मैंने इसलिए छोड़ा कि मैं सचमुच जी सकूं।"

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें- खैनी खाइयेगा? इस आदमी ने तो बंदर को भी खिला दिया तंबाकू, नहीं देखा होगा ऐसा VIDEO

सेफ्टी पिन में नीचे क्यों होता है ये छोटा सा छेद? महिलाएं भी नहीं जानती होंगी इसका कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।