1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हार के बाद झाड़ू लगाते हुए नजर आईं 'आप' की चाहत पांडेय, Video हो रहा वायरल

हार के बाद झाड़ू लगाते हुए नजर आईं 'आप' की चाहत पांडेय, Video हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 04, 2023 08:47 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 08:47 pm IST

दमोह की ही रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय ने इसी साल जून में आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वॉइन की थी। पार्टी ने दमोह से उन्हें टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन अब वह चुनाव में हार गईं।

चाहत पांडेय।- India TV Hindi
चाहत पांडेय। Image Source : SOCIAL MEDIA

दमोह से चुनाव लड़ीं आम आदमी की उम्मीदवार चाहत पांडेय चुनाव हार गईं। चाहत पांडेय को मात्र 2292 वोट मिले थे। हार के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चाहत पांडेय एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो को उन्होंने खुद के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। उनके इस वीडियो पर लोग कमेंट कर काफी मजे ले रहे है।

झाड़ू लगाते हुए नजर आईं चाहत पांडेय

वायरल हो रहे इस वीडियो में चाहत पांडेय अपने घर में झाड़ू लगा रही हैं। वीडियो में वह एक घरेलू महिला की तरह दिख रही हैं। वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इंसान की पद प्रतिष्ठा चाहे कितनी भी बड़ी हो पर उसे हमेशा जमीन से जुड़कर चलना चाहिए। मेरे दमोह घर का स्टोर रूम #mysweethome, #bepositive, #behappy. 

चाहत पांडेय के इस वीडियो पर लोग कमेंट कर उनके मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा- चलो अच्छा है झाड़ू कहीं तो काम आ रही है। दूसरे ने लिखा- बहुत हो गई नेतागीरी अब सिर्फ घर में झाड़ू चलेगा। वहीं, कई लोगों ने हार के बाद चाहत पांडेय का हौंसला बढ़ाया। एक यूजर ने लिखा- लहरों से डर कर नौका कभी पार नहीं होती, कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती, चाहत जी आपको एक दिन जीत जरूर मिलेगी। जबकि कई लोगों ने उनके इस काम के लिए खूब तारीफ भी की है।   

ये भी पढ़ें:

MP Election ने इस शख्स को बनाया लखपति, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

Google पर टाइप करें ये शब्द फिर देखिए क्या होता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।