1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस एडल्ट स्टार का रिंकू सिंह पर आया दिल, देख लोगों ने कहा- 'ये पटना जंक्शन वाली है'

इस एडल्ट स्टार का रिंकू सिंह पर आया दिल, देख लोगों ने कहा- 'ये पटना जंक्शन वाली है'

 Published : Apr 10, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 07:00 pm IST

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू सिंह के बल्ले से आग निकली रही थी। इस पारी ने आज रिंकू को एक नई पहचान दी है। इन सबके बीच एक ऐसा ही ट्वीट वायरल हो रहा है।

वायरल केंद्रा लस्ट ट्वीट- India TV Hindi
वायरल केंद्रा लस्ट ट्वीट Image Source : INSTAGRAM/TROLLS OFFICIALS

अब रिंकू सिंह को कौन नहीं जानता? भारतीय बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज ने कल अपनी बैटिंग से दुनिया को हिला कर रख दिया। कल रात से ही इस खिलाड़ी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रही है। कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू सिंह के बल्ले से आग निकली रही थी। इस पारी ने आज रिंकू को एक नई पहचान दी है। इन सबके बीच एक ऐसा ही ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसने सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

इस स्टार ने रिंकू के लिए अपना दिल खोल दिया

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पोर्न स्टार केंद्रा लस्ट ने रिंकू सिंह के लिए एक ट्वीट किया है। जिसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जो भी उस स्क्रीनशॉट को देख रहा है वो इसे देखकर हैरान हो रहा है। बता दें कि पोर्न स्टार ने ट्वीट कर रिंकू को बादशाद बताया है। उसने ट्वीट करते हुए लिखा कि रिंकू द किंग। 

आखिर लोगों ने पॉर्न स्टार के लिए क्या कहा?
इस पोस्ट को एक इंस्टाग्राम मीम्स पेज पर शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट शेयर होते ही लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ये महिला कौन है? एक यूजर ने लिखा कि ये सब फेमस होने का तरीका है। एक यूजर ने लिखा कि काश मैं उसे सीधे रिजेक्ट कर देता। एक यूजर ने लिखा कि अब मैच पटना जंक्शन पर दिखाया जाएगा। इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन हैरान करने वाले हैं, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। आपको बता दें कि इस वायरल स्क्रीनशॉट की पुष्टि नहीं करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।