1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नशे में धुत होने के बाद स्ट्रीट लाइट पोल पर जाकर सो गया शख्स, Video हो रहा है वायरल

नशे में धुत होने के बाद स्ट्रीट लाइट पोल पर जाकर सो गया शख्स, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2024 11:54 am IST,  Updated : Sep 09, 2024 12:59 pm IST

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो स्ट्रीट लाइट के पोल पर आराम से सोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में इसे दारू का असर बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ना करता हो। जो इंसान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करता है वो सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होगा ही। अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आप इतना तो जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। ये वीडियो अलग-अलग तरह के होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। आइए आपको एक नए वीडियो के बारे में बताते हैं जो अभी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग सड़क पर खड़े होकर ऊपर की तरफ देख रहे हैं। तभी वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स कैमरे को ऊपर की तरफ मोड़ता है और तब नजर आता है कि एक शख्स स्ट्रीट लाइट पोल पर चढ़ा हुआ है और वहां जाकर आराम से सो रहा है। वहीं कई लोग नीचे खड़े होकर उस आदमी को देख रहे हैं। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर meme_s_school नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'पावर ऑफ दारू।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 81 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- देसी दारू की ताकत। दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान ये क्या कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी पउआ की ताकत। चौथे यूजर ने लिखा- भाई अंतरिक्ष में जाने की तैयारी में है। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक ग्लास पीकर स्पाइडर मैन बन गया।

ये भी पढ़ें-

'मम्मी को पसंद नहीं आया', दुकानदार ने लिखा ऐसा संदेश जो सीधे सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

समुद्र की लहरों में मौज-मस्ती करते दिखे 2 दोस्त, Video देखकर आपके उड़ने वाले हैं होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।