1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यह देख अब तो भगवान को देना ही पड़ेगा स्वर्ग, मरने के बाद परिजनों ने DJ पर डांस करते हुए मृतक को किया विदा

यह देख अब तो भगवान को देना ही पड़ेगा स्वर्ग, मरने के बाद परिजनों ने DJ पर डांस करते हुए मृतक को किया विदा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 29, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 02:22 pm IST

शव यात्रा के दौरान परिजनों ने अपने प्रियजन की विदाई बड़े ही धूमधाम और जश्न के साथ DJ पर डांस करते हुए की। मृतक के परिवार ने इसे अपने प्रियजन की यादगार विदाई का तरीका मानते हुए ऐसा किया।

शव यात्रा में DJ पर डांस करते हुए लोग- India TV Hindi
शव यात्रा में DJ पर डांस करते हुए लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शव यात्रा के दौरान लोगों को DJ की धुन पर नाचते हुए देखा गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @krambali320 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

शव यात्रा में नाचते दिखे लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शव यात्रा के दौरान लोग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान DJ पर तेज आवाज में गाना भी बजाया जा रहा है। वीडियो में लोगों को भोजपुरी गानों पर नृत्य करते देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि शव को कंधे पर लिए लोग DJ की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में माहौल ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई शव यात्रा नहीं बल्कि कोई खुशी का मौका हो। वीडियो देखने के यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि यह घटना बिहार की हो सकती है। बिहार में बुजुर्ग लोगों के मरने पर कुछ इसी तरह के इंतजामात किए जाते हैं। उनकी आखिरी यात्रा को किसी उत्सव की तरह ही जश्न मनाते हुए निकाला जाता है। बुजुर्ग की मृत्यु के बाद उनकी अंतिम यात्रा को यादगार बनाने के लिए ऐसा आयोजन किया जाता है। 

बुजुर्गों की इच्छापूर्ति के लिए किया जाता है ऐसा आयोजन

कई बुजुर्ग तो ऐसे होते हैं जिनकी अंतिम इच्छा यह होती है कि उनकी शव यात्रा को दुख के माहौल में न निकाला जाए, बल्कि इसे उत्सव की तरह मनाया जाए। वे अपने जीते जी इस बात पर ज्यादा जोर देते हैं कि उनकी विदाई में कोई रोए नहीं, बल्कि खुशी मनाया जाए। इसलिए उनके परिजन उन्हें ऐसे ही खुशी-खुशी विदा करते हैं। इस अनोखे तरीके से शव यात्रा को निकालने के पीछे लोगों का यह तर्क होता है कि यह उनके प्रियजन की जिंदगी का जश्न था, न कि सिर्फ शोक का मौका।

सोशल मीडिया पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इसके कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं की भरमार हो गई। वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "मृत्यु को भी उत्सव की तरह मनाना बिहार की ही परंपरा है और हमें इस पर नाज है।" दूसरे ने लिखा- "यह हद से ज्यादा हो गया। मरने का गम लोगों में कम नजर आ रहा है बल्कि शव यात्रा को जुलूस बना दिया गया है।"

ये भी पढ़ें:

जिंदा भी खुश, मुर्दा भी खुश, श्मशान घाट पर ऑर्केस्ट्रा में खूब नचाई गई लड़की, देखने के लिए टूट पड़े लोग

iPhone को पहनाई चप्पल, मार्केट में छाया यह अनोखा कवर, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।