1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर भर गया पानी तो मछली पकड़ने लगे लोग, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सड़क पर भर गया पानी तो मछली पकड़ने लगे लोग, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 12, 2024 02:43 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 02:43 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिन भर कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। मगर अभी बारिश का मौसम चल रहा है तो उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पटरियों में भरे पानी में तैरती हुई मछलियां नजर आई थी। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी शहर की सड़क पर अच्छा-खासा पानी भर गया है। वहीं कुछ लोग मछली पकड़ने वाली जाल लेकर खड़े हैं और उसे पानी में फेंककर मछली पकड़ रहे हैं। हैरानी यह देखकर होती है जब जाल में मछली फंसी हुई नजर आती है। इसके बाद वो मछली को दूसरे जाल में डालते हुए नजर आता है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सड़क नदी में बदल रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मछली बोल रही होगी कि ये लोग अब रोड पर भी नहीं चलने देते। तीसरे यूजर ने लिखा- रेलवे ट्रैक पर भी कोशिश करो। चौथे यूजर ने लिखा- आपदा में अवसर।

ये भी पढ़ें-

Video: शख्स ने चोर बाजार से खरीदा iPhone 15 pro, फोन के ऑन होते ही पैरों तले खिसक गई जमीन

पेड़ की छांव तले आराम करते शख्स की शर्ट में घुस गया सांप, Video देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।