1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पार्लर वालों का अलग से नरक में हिसाब होगा! लड़की का Video देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, आप भी देखिए

पार्लर वालों का अलग से नरक में हिसाब होगा! लड़की का Video देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 05, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 12:49 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने पार्लर वालों को लेकर अपने मन की बात कही है। आप भी वीडियो देखने के बाद शायद कुछ वैसा ही रिएक्शन देंगे जैसा दूसरे लोगों ने दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MEMECREAKER

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं। अब उनमें से जो सबसे अलग होता है, इंटरनेट पर पहली बार दिखता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर ही हर दिन ऐसे खूब सारे वीडियो और फोटो जो वायरल हो रहे होते हैं, वो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है और उसके बाद लोगों का रिएक्शन बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की सजी हुई नजर आ रही है। उसने मेकअप करवाया हुआ है, सुंदर सी साड़ी पहनी है और साथ में कुछ गहने भी पहने हुए हैं। इसके बाद वो वीडियो में अपने मेकअप को खुद ही हटाना शुरु करती है। वो शायद एक रुमाल से उस मेकअप को हटाती है और उसके बाद लड़की बिल्कुल अलग ही दिखने लगती है। हम लड़की के रुप-रंग की बात नहीं कर रहे हैं। हम आपको वही बात रहे हैं जो वीडियो में दिखता है और शायद इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है। आप एक बार वीडियो को देखिए और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MemeCreaker नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'पार्लर वालों का अलग से नरक में हिसाब होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान से डरना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- धोखा हुआ लड़के के साथ। तीसरे यूजर ने लिखा- इन पार्लर वालों के लिए अलग से तेल गर्म किया जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसा जुल्म ढा रहे हैं ये पार्लर वाले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें-

नशे में धुत शख्स का ये वाला Video देखा क्या आपने? अभी जमकर हो रहा है वायरल

रोहित शर्मा के साथ फैंस ने कर दी बदतमीजी, Video में देखें कैसा रहा उनका रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।