Ajab Gajab : लॉस एंजिल्स में रहने वाली एक फूड इन्फ्लुएंसर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि, उनको केक काटने की फीस के रूप में लगभग 10,600 रुपये (110 डॉलर) चुकाने पड़े। विवाद तब शुरू हुआ जब इन्फ्लुएंसर ने लक्ज़री एल'एर्मिटेज बेवर्ली हिल्स होटल के रूफटॉप रेस्टोरेंट पोज़ा में डिनर किया। खबरों के अनुसार, वह किसी खास मौके का जश्न मनाने के लिए अपना केक साथ लाई थीं और उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से उसे काटकर ग्रुप को परोसने का अनुरोध किया था।
एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @WallStreetApes नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'बेवर्ली हिल्स के एक होटल के रेस्टोरेंट में केक काटने के लिए 110 डॉलर लिए जाते हैं। जी हां, यह सच है। मैंने पता लगाया और पाया कि यह जगह पोज़ा है, जो कि एल'एर्मिटेज बेवर्ली हिल्स का रूफटॉप रेस्टोरेंट है। सबूत के तौर पर ये रही रेसिपी। 110 डॉलर वाकई सिर्फ केक काटने के लिए हैं। एक दोस्त उनके लिए केक लेकर आई थी और उन्होंने रेस्टोरेंट से केक काटने के लिए कहा था। लॉस एंजिल्स में कीमतें बेकाबू हैं, लेकिन यह तो हद से ज्यादा है।' वीडियो में फूड इंफ्लुएंसर होटल का बिल हाथ में लिए हुए पूरे मामले से अवगत कराते दिख रही है।
विरोध में यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स से तीखी प्रतिक्रियाएं बटोरीं, जिनमें से कई अतिरिक्त शुल्क देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ केक काटने के लिए 110 डॉलर लेना वाकई हद से ज्यादा है। मैं समझती हूं कि महंगे रेस्टोरेंट में सर्विस फीस और नियम होते हैं, लेकिन एक सीमा के बाद यह बिल्कुल अवास्तविक लगने लगता है।' दूसरे ने लिखा कि, 'लग्जरी होटल अक्सर सेवा और बाहर से लाए गए भोजन संबंधी नीतियों के हिस्से के रूप में केक काटने का शुल्क लेते हैं, लेकिन 110 डॉलर निश्चित रूप से एक ऐसी रकम है जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं।'
रेस्तरां के सपोर्ट में दिखे कुछ यूजर्स
कई यूजर्स ने रेस्तरां का बचाव किया और तर्क दिया कि इस तरह की नीतियां बढ़िया रेस्तरां में आम हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'ज़रा सोचिए, अगर आप इतने विशेषाधिकार प्राप्त हैं कि आप सोचते हैं कि आप बाहर से केक ला सकते हैं, कर्मचारी उसे काटकर आपको परोस सकते हैं और फिर यह देखकर हैरान हो जाते हैं कि इसके लिए शुल्क लिया जा रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे शक है कि केक काटने में प्लेट, कांटे और मेहमानों को परोसना, साथ ही परोसने के समय तक केक को संभाल कर रखना भी शामिल था। जी हां, इन सब में तो पैसे लगते ही हैं। बेवर्ली हिल्स के किसी होटल रेस्टोरेंट से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं??? बस रोते रहो…।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
कॉकरोच कितने साल तक जिंदा रहते हैं, जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा; यकीन करना भी मुश्किल होगा
च्युइंग गम और बबल गम में क्या अंतर है, जवाब जरूर चौंका देगा; दोनों को एक समझने की भूल न करें