1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कार के चारों पहिए ऊपर फिर भी सड़क पर लगा रही है दौड़, देखें वीडियो

इस कार के चारों पहिए ऊपर फिर भी सड़क पर लगा रही है दौड़, देखें वीडियो

 Published : Apr 18, 2023 04:10 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 04:10 pm IST

इस वीडियो में आप बस को उल्टा चलते देख हैरान रह जाएंगे। लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या ऐसा हो सकता है?

viral car video- India TV Hindi
वायरल कार वीडियो Image Source : TWITTER/@OVERTIME

दुनिया बहुत तेजी से विकास कर रही है। समय के साथ सब कुछ बदल रहा है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां चीजें न बदली हों। उदाहरण के लिए इस कार को ही देख लीजिए। अगर हम आपसे कहें कि कार उल्टा चल सकती है तो क्या आप यकीन करेंगे? यकीन करना मुश्किल है लेकिन ये वीडियो सारे भ्रम तोड़ देता है। इस वीडियो में आप बस को उल्टा चलते देख हैरान रह जाएंगे। लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या ऐसा हो सकता है?

सड़क पर उल्टी चलने लगी कार 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है, वीडियो देखने के बाद आप भी एक पल के लिए दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के चारों पहिये उल्टे हैं, यानी कार पूरी तरह से पलटी हुई नजर आ रही है। सड़क पर कार आराम से चलती नजर आ रही है। हालांकि जब आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इस कार को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है। यानी वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कार में ऊपर की तरफ चार पहिए और नीचे की तरफ चार पहिए हैं। वीडियो अपने आप में वाकई हैरान कर देने वाला है। एक बार के लिए तो लगता है कि क्या वाकई ऐसी कार चल सकती है लेकिन वीडियो को पूरा देखने के बाद भ्रम दूर हो जाता है। 

वीडियो किसने किया पोस्ट
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन हैरान करने वाले आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे एक पल के लिए लगा कि मैंने क्या करिश्मा देख लिया है। सचमुच ऐसी गाड़ी में एक बार ड्राइव करना चाहता हूं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।